विदेश

मिनीबस और ट्रक का भीषण एक्सीडेंट, रूस में 7 लोगों की मौत और 15 घायल

Russia Road Accident: रूस में एक भीषण रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस सड़क हादसे में 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

less than 1 minute read
Nov 15, 2025
शादी के लिए लड़की देख लौट रहा था युवक... रांग साइड से आए ट्रक की टक्कर से हुई मौत, चालक गिरफ्तार(photo-patrika)

रूस (Russia) में एक भीषण रोड एक्सीडेंट का मामला देखने को मिला है। यह हादसा शुक्रवार को देश के पर्म (Perm) क्षेत्र में चेरेपाखी (Cherepakhi) गांव के पास एक हाईवे पर हुई। यात्रियों से भरी एक मिनीबस की टक्कर एक ट्रक से होने की वजह से यह रोड एक्सीडेंट हुआ। दोनों व्हीकल्स के बीच हुई टक्कर इतनी जोर की थी कि मिनीबस को काफी नुकसान हुआ। इस रोड एक्सीडेंट से हाहाकार मच गया।

ये भी पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई के करीबी जोरा सिद्धू की गैंगवॉर में हत्या, रोहित गोदारा ने ली ज़िम्मेदारी

7 लोगों की मौत

रूस के पर्म क्षेत्र में चेरेपाखी गांव के पास हाईवे पर हुई मिनीबस और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें से कुछ लोगों ने तो घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

15 लोग घायल

इस रोड एक्सीडेंट में 15 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

किस वजह से हुआ एक्सीडेंट?

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार मिनीबस के दूसरी लेन में घुसने की वजह से उसकी ट्रक से टक्कर हुई। मिनीबस ड्राइवर से इस मामले में पूछताछ की जा रही है, जिससे रोड एक्सीडेंट का बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

दुनियाभर में बढ़ रहे हैं रोड एक्सीडेंट्स के मामले

दुनियाभर में रोड एक्सीडेंट्स के मामले बढ़ रहे हैं। हर साल इन रोड एक्सीडेंट्स में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और कई लोग घायल हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें

इस्लामाबाद बम धमाके के मामले में टीटीपी के 4 आतंकी गिरफ्तार

Also Read
View All

अगली खबर