विदेश

रूस का कीव पर मिसाइल-ड्रोन से हमला: रिहायशी इमारतों में आग, 8 लोगों की मौत, 12 लोग घायल

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला किया। कई धमाके, रिहायशी इमारतों में आग, 8 की मौत, 12 घायल। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पहले ही बड़े हमले की चेतावनी दी थी।
2 min read
Jul 02, 2026
Russian missile and drone strike in Kyiv.
यूक्रेन की राजधानी कीव (Photo - @X/OSINTtechnical)

Russia attack Ukraine: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला बोला है। स्थानीय समयानुसार गुरुवार तड़के किए गए इस हमले में शहर में कई जोरदार धमाके हुए, जिससे आग लगने की घटनाएं हुई। इन हमलों में कई रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। यह जानकारी द न्यूयॉर्क टाइम्स की ओर से दी गई है।

खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस की ओर से किए जाने वाले इन हमलों को लेकर चेतावनी दी थी। उन्होंने लोगों से एयर-रेड सायरन को गंभीरता से लेने और सतर्क रहने की अपील की थी।

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संभावित बड़े हमले की चेतावनी के बाद बड़ी संख्या में लोग मेट्रो स्टेशनों में शरण ली थी। कई लोग अपने साथ स्लीपिंग बैग और पालतू जानवर भी लेकर पहुंचे।

यूक्रेन की राजधानी कीव में एयर-रेड सायरन बजने लगे। इसके बाद रूस ने ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला शुरू किया। स्थानीय लोगों ने पहले यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम की लगातार फायरिंग सुनी। इसके बाद शहर में कई शक्तिशाली विस्फोट हुए। शहर के मध्य हिस्से समेत कई स्थानों पर आग लग गई।

हमलों में 8 की मौत, 12 घायल

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने लोगों से सुरक्षित शेल्टरों में बने रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि एक नौ मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया है। मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकलकर्मी कम से कम लगी आग बुझाने में जुटे रहे। इनमें एक होटल की छत और एक रिहायशी इमारत में लगी आग भी शामिल है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 लोग घायल है।

आपको बता दें कि रूस का यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब यूक्रेन ने लंबी दूरी के ड्रोन हमलों से पलटवार करने तेज कर दिए हैं। हाल ही में यूक्रेन ने मॉस्को, रूसी ईंधन आपूर्ति ठिकानों और 2014 में रूस द्वारा कब्जाए गए क्रीमिया क्षेत्र को निशाना बनाकर दबाव बढ़ाने की कोशिश की है।

आयरलैंड दौरे से यूक्रेन लौटने से पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि व्लादिमीर पुतिन युद्ध जारी रखना चाहते हैं। ऐसे में उन पर ऐसी परिस्थितियां थोपी जानी चाहिए, जिनसे उनके लिए इस युद्ध को जारी रखना असंभव हो जाए।

पोलैंडः फाइटर जेट, एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

रूस द्वारा यूक्रेन पर ताजा हवाई हमलों के बाद पोलैंड ने अपने लड़ाकू विमानों और वायु रक्षा प्रणालियों को सक्रिय कर दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड ने कहा कि यह कदम उसकी सीमा से लगे हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियातन उठाया गया है।

Updated on:
02 Jul 2026 09:44 am
Published on:
02 Jul 2026 08:26 am