विदेश

यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद सेवस्तोपोल में धमाका, बम निरोधक दस्ते के 4 विशेषज्ञ समेत 5 की मौत

Explosive Blast: सेवस्तोपोल में यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद गिरे विस्फोटक हटाते वक्त हुए धमाके में 5 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में इमरजेंसी सर्विस के 4 लोग भी शामिल हैं।
2 min read
Aug 13, 2026
Ukraine Russia Conflict
क्रीमिया के सेवस्तोपोल में विस्फोट से 5 लोगों की मौत, photo source@AI

Sevastopol Explosion: रूस के नियंत्रण वाले क्रीमिया के सेवस्तोपोल में यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद गिरे हुए विस्फोटक को निष्क्रिय करते समय हुए धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में आपातकालीन सेवा के चार बम निरोधक विशेषज्ञ और एक सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।

क्षेत्रीय गवर्नर मिखाइल राजवोजायेव ने बताया कि शहर पर यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद गिरे विस्फोटकों को हटाने और निष्क्रिय करने के दौरान तेज धमाका हुआ। हादसे में इमरजेंसी सर्विस के चार बम डिस्पोजल स्पेशलिस्ट और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। क्रीमिया के सेवस्तोपोल में यह घटना यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद हुई। एक विस्फोटक उपकरण को निष्क्रिय करने की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ।

रिहायशी इलाके में भी धमाका

रूस के सेवस्तोपोल में ही एक अन्य रिहायशी कॉम्प्लेक्स के पास विस्फोटक उपकरण में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। रूसी सूत्रों ने पुष्टि की है कि सेवस्तोपोल में स्टोलेटोव्स्की एवेन्यू पर एक व्यक्ति की मौत विस्फोटक उपकरण के धमाके से हुई। बताया जा रहा है कि यह उपकरण एक बेंच के पास कूड़ेदान में रखा गया था।

यूक्रेनी सूत्रों ने उसकी पहचान रॉबर्ट शागेव के तौर पर की है, जो यूक्रेन की जापोरिज्जिया पनडुब्बी के पूर्व कमांडर थे और 2014 में रूस में शामिल हो गए थे। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि एक महिला पीड़ित पर नजर रख रही थी और हो सकता है कि वह धमाके में शामिल रही हो। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मॉस्को ने 2014 में यूक्रेन से छीना था क्रीमिया

2022 में रूस द्वारा शुरू किए गए पूर्ण-स्तरीय युद्ध के पांचवें साल में दोनों पक्षों ने हवाई हमले तेज कर दिए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी एयर डिफेंस यूनिट्स ने रात भर में रूस और रूस के नियंत्रण वाले कई इलाकों में 362 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया या रोक दिया। इन इलाकों में क्रीमिया भी शामिल है, जिस पर मॉस्को ने 2014 में यूक्रेन से कब्जा कर लिया था और उसे अपने में मिला लिया था। वहीं, जपोरिज्जिया के क्षेत्रीय गवर्नर इवान फेडोरोव के अनुसार, रूसी सेना ने दो दिन पहले शहर पर मिसाइलों और हवाई बमों से भीषण बमबारी की। इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए हैं।

Updated on:
13 Aug 2026 05:17 pm
Published on:
13 Aug 2026 05:16 pm