विदेश

अजीबोगरीब मामला: चीन में चार साल में तीन बच्चों को जन्म देकर महिला टालती रही सज़ा, बाद में हुआ पर्दाफाश

चीन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कानून की आंखों में धूल झोकने के लिए एक महिला ने मातृत्व का सहारा लिया।

2 min read
Aug 21, 2025
Chinese woman avoids jail by giving birth to 3 children in 4 years (Representational Photo)

दुनियाभर में अक्सर ही लोग कानून की आंखों में धूल झोकने के लिए और सज़ा से बचने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाते हैं। साम-दाम, दंड-भेद….सज़ा से बचने के लिए लोग ऐसे काम भी कर देते हैं जिनके बारे में कोई सोच ही नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला चीन में सामने आया है जो अजीबोगरीब भी है। एक महिला को 5 साल की सज़ा हुई, लेकिन उस सज़ा से बचने के लिए महिला ने कुछ ऐसा किया जिससे उसने कुछ समय के लिए कानून को चकमा भी दे दिया।

ये भी पढ़ें

नमाज के दौरान मस्जिद में ताबड़तोड़ गोलीबारी, नाइजीरिया में 27 लोगों की मौत

मातृत्व का सहारा लेकर कानून की आंखों में झोंकी धूल

चीन के शांक्सी प्रांत में एक एक महिला, धोखाधड़ी के आरोप में पकड़ी गई। उसे इस जुर्म के लिए 5 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई, लेकिन सज़ा से बचने के लिए महिला ने बार-बार गर्भवती होने का सहारा लिया। जेल की सज़ा मिलने के बावजूद महिला ने चार साल में तीन बच्चों को जन्म दिया, जिससे वह जेल की सज़ा टाल सके।

कानून का गलत इस्तेमाल

शांक्सी प्रांत की अदालत ने 2020 में महिला को धोखाधड़ी के मामले में 5 साल की जेल की सज़ा सुनाई थी। लेकिन जेल जाने के बजाय वह गर्भधारण का बहाना बनाती रही। चीन के कानून के अनुसार गर्भवती महिला या नवजात शिशु की मां को जेल से अस्थायी राहत मिल सकती है। इसी नियम का फायदा उठाकर महिला ने चार साल में तीन बच्चों को जन्म दिया, जिससे उसे जेल न जाना पड़े।

पर्दाफाश और गिरफ्तारी

हाल ही में हुई जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि महिला सिर्फ गर्भधारण के नाम पर जेल से बच रही थी। उसने अपने तीसरे बच्चे को अपनी ननद को सौंप दिया था और खुद उसके साथ नहीं रहती थी। सच पता चलने पर अदालत ने अब उस महिला को जेल भेजने का आदेश दिया है, लेकिन सज़ा की अवधि एक साल से कम बची होने के कारण उसे सीधे डिटेंशन सेंटर भेजा गया। महिला के पहले दो बच्चे उसके पूर्व पति के पास हैं जबकि तीसरे की कानूनी अभिरक्षा उसकी ननद के पास दर्ज की गई। स्थानीय न्यायिक अधिकारियों ने उसे कानून का महत्व समझाया और सज़ा पूरी करने के लिए तैयार किया।

ये भी पढ़ें

एलन मस्क ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना पर फिलहाल लगाया विराम

Also Read
View All

अगली खबर