विदेश

दुनिया में सबसे ज़्यादा खाया जाता है इस जानवर का मांस

दुनिया में मांसाहारी लोगों की कमी नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में किस जानवर का मांस सबसे ज़्यादा खाया जाता है? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Dec 25, 2025
Pork
Pork (Representational Photo)

दुनियाभर में मांस (Meat) का सेवन करने वाले लोगों की कमी नहीं है। ऐसा कोई देश नहीं है जहाँ मांस का सेवन करने वाले लोग नहीं रहते। कुछ देश तो ऐसे भी हैं जहाँ की 90% से ज़्यादा आबादी मांस का सेवन करती हैं। दुनिया में अलग-अलग तरह का मांस खाया जाता है, लेकिन एक जानवर ऐसा है जिसका मांस दुनिया में सबसे ज़्यादा खाया जाता है।

किस जानवर का मांस खाया जाता है सबसे ज़्यादा?

दुनियाभर में सबसे ज़्यादा सूअर का मांस खाया जाता है, जिसे पोर्क (Pork) भी कहते हैं। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में खाए जाने वाले मांस में 36% पोर्क खाया जाता है।

किन देशों में खाया जाता है सबसे ज़्यादा पोर्क?

ग्लोबल आंकड़ों पर गौर किया जाए, तो चीन (China) में सबसे ज़्यादा पोर्क खाया जाता है। चीन के बाद यूरोप (Europe) और फिर अमेरिका (United States of America) में सबसे ज़्यादा पोर्क खाया जाता है।

पौष्टिक होता है पोर्क

पोर्क में विटामिन, प्रोटीन, ज़िंक और मिनरल्स की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं। ऐसे में यह काफी पौष्टिक माना जाता है। व्यायाम करने वाले लोग पोर्क खाना पसंद करते हैं। हालांकि इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल भी पाया जाता है। पोर्क में उच्च प्रोटीन मांसपेशियों की ग्रोथ और मेंटेनेंस में मदद करता है। इससे ऊर्जा और इम्यूनिटी बढ़ती है। लीन पोर्क में अच्छे फैट्स रक्तचाप नियंत्रित रख सकते हैं। पोर्क के सेवन से कार्नोसिन बढ़ता है और थकान कम होती है।

Updated on:
26 Dec 2025 05:08 pm
Published on:
25 Dec 2025 03:02 pm
Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव