विदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पहुंचे इज़रायल, गाज़ा में युद्ध-विराम पर देंगे जोर

इज़रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच अब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एक बार फिर इज़रायल पहुँच गए हैं। क्या है अमेरिकी विदेश मंत्री के एक बार फिर इज़रायल जाने का उद्देश्य? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
antony_blinken_in_israel.jpg
Antony Blinken

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर से चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। हमास ने युद्ध की शुरुआत की थी और इज़रायल के करीब 1,200 लोगों को मार दिया था और 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। ऐसे में इज़रायल ने भी हमास से बदला लेने के लिए गाज़ा (Gaza) समेत आसपास के सभी फिलिस्तीनी इलाकों में हमले शुरू कर दिए। इन हमलों में इज़रायल अब तक 600 से ज़्यादा सैनिक गंवा चुका है, पर 35 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की इन हमलों में मौत हुई है। हमास से जुड़े हज़ारों आतंकी भी इन हमलों में मारे गए हैं। कई आतंकियों को पकड़ा भी गया है। पर मारे जा रहे फिलिस्तीनियों में ज़्यादातर ऐसे लोग हैं जिनका युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है पर इन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। ऐसे में अमेरिका (United States Of America) के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ( Antony Blinken) एक बार फिर इज़रायल पहुंच गए हैं।

गाज़ा में युद्ध-विराम पर देंगे जोर

ब्लिंकन 7 अक्टूबर को इज़रायल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद अब तक कई बार इज़रायल का दौरा कर चुके हैं। इस बार ब्लिंकन के इज़रायल दुआरे का उद्देश्य गाज़ा में युद्ध-विराम पर जोर देना है। अमेरिका ने शुरू से इस युद्ध में इज़रायल का समर्थन किया है, पर साथ ही गाज़ा में निर्दोष लोगों के मारे जाने को गलत भी बताया है। ऐसे में ब्लिंकन इस दौरे पर इज़रायल के मंत्रियों के साथ ही पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) से भी मिल सकते हैं और उनसे गाज़ा में युद्ध पर विराम लगाने की अपील कर सकते हैं।

Published on:
01 May 2024 09:59 am