
Dead Palestinians due to Israel attacks
इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच चल रहा युद्ध अभी भी खत्म नहीं हुआ है, जो 7 अक्टूबर को शुरू हुआ था। हमास ने रॉकेट अटैक्स और घुसपैठ से युद्ध शुरू करते हुए करीब 1,200 इजरायलियों को मार दिया था और 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। हमास से बदला लेने के लिए इज़रायली सेना ने गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर जवाबी हमले शुरू कर दिए थे।
हालांकि 24 नवंबर से युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक हफ्ते का विराम ज़रूर लगा और उस दौरान सीज़फायर का पालन भी किया गया पर एक हफ्ते के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। हमास के खिलाफ इज़रायल की सैन्य कार्रवाई जारी है। इस वजह से अब तक इज़रायल के 600 से ज़्यादा सैनिक भी मारे जा चुके है, लेकिन फिलिस्तीनियों को इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। इज़रायली हमलों के चलते फिलिस्तीनों के मरने के आंकड़े के बढ़ने का सिलसिला जारी है।
मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा पहुंचा 35 हज़ार पार
इज़रायली हमलों की वजह से अब तक मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 35,027 पहुंच गई है। मरने वाले फिलिस्तीनियों में 34,535 फिलिस्तीनी गाज़ा से हैं और 492 फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक (West Bank) से हैं।
82,000 से ज़्यादा घायल
इस युद्ध की वजह से अब तक गाज़ा में 77,704 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं वेस्ट बैंक में अब तक 4,800 लोग घायल हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें-‘भारत बन रहा है सुपरपावर और पाकिस्तान मांग रहा है भीख’, पाकिस्तानी विपक्षी नेता का बड़ा बयान
Updated on:
01 May 2024 09:49 am
Published on:
01 May 2024 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
