24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भारत बन रहा है सुपरपावर और पाकिस्तान मांग रहा है भीख’, पाकिस्तानी विपक्षी नेता का बड़ा बयान

पाकिस्तान के विपक्षी नेता ने भारत और पाकिस्तान की ऐसी तुलना की है जिसे सुनकर नेशनल असेंबली में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। हालांकि इस नेता ने दोनों देशों की जो तुलना की, वो बिल्कुल भी गलत नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 Apr 2024, 5:19 PM IST

Maulana Fazlur Rehman

Maulana Fazlur Rehman

भारत (India) का पडोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) बुरे हालातों से जूझ रहा है। अर्थव्यवस्था की कमर टूट चुकी है, जनता महंगाई से परेशान है और आतंकवाद ने भी देश को अपने चंगुल में फंसा रखा है। और पाकिस्तान के हालात सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अक्सर ही देश की जनता भी यह कहती है कि भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, तो पाकिस्तान तेज़ी से नीचे गिर रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के विपक्षी नेता और जेयूआई-एफ प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने नेशनल असेंबली में भारत की तारीफ करते हुए दोनों देशों की ऐसी तुलना की, जिसे सुनकर वहाँ मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। पर रहमान ने जो तुलना की, वो बिल्कुल भी गलत नहीं है।

'भारत बन रहा है सुपरपावर और पाकिस्तान मांग रहा है भीख'

हाल ही में पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में भाषण देते हुए रहमान ने भारत की जमकर तारीफ की। रहमान ने कहा, "भारत एक सुपरपावर बनने का सपना देख रहा है और इस ओर आगे भी बढ़ रहा है। दूसरी तरह पाकिस्तान दिवालिएपन से बचने के लिए भीख मांग रहा है। इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है?"