24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन और मिनीबस में हुई टक्कर, रूस में 6 लोगों की मौत

Train-Minibus Collision: रूस में आज एक ट्रेन और मिनीबस में टक्कर का मामला सामने आया है। इस हादसे में 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 24 Oct 2026, 8:17 PM IST

Accident in Russia

रूस में हुई ट्रेन और मिनीबस की टक्कर (Representational Photo)

रूस (Russia) में आज, शनिवार, 24 अक्टूबर को एक ट्रेन और मिनीबस की टक्कर हो गई। यह हादसा दूर के पूर्वी यहूदी स्वायत्त ओब्लास्ट में हुआ। बिरोबिद्जान के पास निकोलायेवका-देझनेवका रेलवे सेक्शन पर यह हादसा तक हुआ जब मिनीबस ने रेड लाइट के बावजूद रेलवे क्रॉसिंग पार करने की कोशिश की और इसी दौरान ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी।

6 लोगों की हुई मौत

रूस में ट्रेन और मिनीबस की इस टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मारे गए सभी लोग बस में ही सवार थे। एक व्यक्ति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। ट्रेन के यात्री और चालक दल में से कोई भी इस हादसे में चोटिल नहीं हुआ। बस से टक्कर के बावजूद ट्रेन पटरी से नहीं उतरी। हालांकि टक्कर की वजह से रेलवे यातायात पर ज़रूर असर पड़ा, लेकिन करीब 37 मिनट बाद उसे बहाल कर दिया गया।

इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद नहीं रुकी ट्रेन

ट्रेन खाबरोवस्क से ब्लागोवेशेंस्क जा रही थी। मिनीबस को देखने के बाद ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की, जिससे हादसे को टाला जा सके, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। कम दूरी होने की वजह से ट्रेन को नहीं रोका जा सका और वो सीधी जाकर मिनीबस से जा टकराई।

ड्राइवर की गलती बनी 6 लोगों की मौत की वजह

बस ड्राइवर की लापरवाही और रेड लाइट का उल्लंघन करने की वजह से यह हादसा हुआ। उसकी गलती 6 लोगों की मौत की वजह बनी। इस तरह के हादसे अक्सर रेलवे क्रॉसिंग पर नियमों के उल्लंघन के कारण देखने को मिलते हैं।

मिनीबस में सवार थे विदेशी नागरिक

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि मिनीबस में सवार यात्री विदेशी नागरिक थे। हालांकि उनकी नागरिकता की जानकारी नहीं दी गई है। यह हादसा भले ही रूस के सुदूर इलाके में हुआ जो कम आबादी वाला क्षेत्र है, लेकिन फिर भी ट्रेन और मिनीबस की टक्कर गंभीर विषय है। अधिकारियों ने सुरक्षा उपायों पर जोर दिया है।