24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेन के ड्रोन हमले में तबाह हुआ रूस का सबसे बड़ा पेट्रोकेमिकल प्लांट, मिसाइल के पुर्जे बनाने वाले कारखाने को भी उड़ाया

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के तोलियाट्टी स्थित सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला हुआ है। इसके अलावा, एक अन्य अटैक में मिसाइल के पुर्जे बनाने वाले प्रोटॉन इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट को नुकसान पहुंचा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Updated: 24 Oct 2026, 5:18 PM IST

Russia Ukraine War

रूस-यूक्रेन युद्ध। (फाइल फोटो- ANI)

रूस के तोलियाट्टी शहर में एक बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला हुआ है। यूक्रेन ने इस प्लांट पर हमला करने का दावा किया है। यह प्लांट सिंथेटिक रबर बनाने वाले रूस के सबसे बड़े कारखानों में से एक माना जाता है।

इस हमले के बाद स्थानीय प्रशासन ने भी जानकारी दी है कि शहर में कई औद्योगिक इकाइयों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अब कोई जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

नुकसान की अब तक कोई सूचना नहीं

तोल्लियाट्टी के मेयर इल्या सुखिख ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक कोई मौत या चोट नहीं आई है। हालांकि, उन्होंने खुलकर यह नहीं बताया कि किन-किन प्लांटों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं, यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने बताया कि तोलियाट्टीकाउचुक प्लांट को ड्रोन से निशाना बनाया गया है। इससे पहले, शुक्रवार को भी यूक्रेन ने ओर्योल क्षेत्र में मिसाइल से हमल किया था। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी।

मिसाइलों के पुर्जे बनाने वाले कारखाने पर हमला

यूक्रेन ने शुक्रवार के हमले को लेकर दावा किया कि उसने ओर्योल में प्रोटॉन इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट को निशाना बनाया था। यह प्लांट क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों के पुर्जे बनाता है।

इसके अलावा, दक्षिणी रूस के येइस्क एयरफील्ड पर भी हमले की खबर आई थी। यूक्रेन की सेना ने वहां एक विमान को नुकसान पहुंचाने का भी दावा किया। स्थानीय अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की, लेकिन कहा कि दो अपार्टमेंट इमारतों को सिर्फ मामूली नुकसान हुआ।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में उसके वायु रक्षा प्रणालियों ने 1297 ड्रोन, एक फ्रांसीसी स्कैल्प क्रूज मिसाइल और चार यूक्रेनी नेप्च्यून मिसाइलें नष्ट कर दीं हैं। रूस लगातार यह दावा कर रहा है कि वह इन हमलों को रोक रहा है, जबकि यूक्रेन अपने हमलों को सैन्य लक्ष्यों पर केंद्रित बता रहा है।

बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध साल 2022 में शुरू हुआ था। इसमें अब तक कई जानें चली गईं हैं। कई कारखानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद, फिलहाल दोनों देशों के बीच शांति आने की कोई उम्मीद नहीं है।