24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिलिस्तीनी शहर में पत्रकार पर इजराइली सेना ने दागा स्टन ग्रेनेड, वेस्ट बैंक को लेकर पीएम नेतन्याहू की एक और चेतावनी

वेस्ट बैंक में इजराइली सेना की छापेमारी में करीब 70 फिलिस्तीनी गिरफ्तार हुए। हेब्रॉन में पत्रकार पर स्टन ग्रेनेड दागा गया। पीएम नेतन्याहू ने फिलिस्तीनी राज्य को लेकर नई चेतावनी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Updated: 24 Oct 2026, 6:18 PM IST

Benjamin Netanyahu

बेंजामिन नेतन्याहू (Photo - @IsraeliPM)

वेस्ट बैंक में तनाव फिर बढ़ गया है। इजराइली सुरक्षा बलों ने शुक्रवार से पूरे इलाके में छापेमारी शुरू कर दी है। इस बीच, फिलिस्तीनी कैदी सोसायटी के अनुसार, करीब 70 फिलिस्तीनियों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। इनमें ज्यादातर वे लोग हैं जो पहले भी जेल में रह चुके हैं।

इसके अलावा, सैकड़ों लोगों से पूछताछ भी हुई। कई को छोड़ दिया गया लेकिन छोड़े जाने वाले कई लोगों पर मारपीट, आंखें ढंकना और धमकियां देने के आरोप हैं।

पत्रकार पर ग्रेनेड से हमला

इसी बीच हेब्रॉन के फर्श अल-हवा चेकपॉइंट के पास एक और घटना बड़ी हुई। अल जजीरा के पत्रकार वहां बुलडोजर से हो रहे काम की रिपोर्टिंग कर रहे थे। तभी इजराइली बलों ने उनके पास स्टन ग्रेनेड फेंक दिया। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकार सुरक्षित हैं लेकिन इस घटना के बाद इलाके में दहशत है।

वहीं, हेब्रॉन शहर में आज सुरक्षा बलों ने सैकड़ों घरों में छापा मारा। कुछ इलाकों के लोगों को घर छोड़ने को मजबूर किया गया। रामल्लाह, जेनिन, नाब्लस, बेथलहम और जेरुसलम समेत कई जगहों पर भी ऐसे ही रेड हुए।

पीएम नेतन्याहू का बड़ा संदेश

गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से वेस्ट बैंक में अब तक 26 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी गिरफ्तार हो चुके हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इन घटनाओं के बीच फिलिस्तीनी अथॉरिटी को लेकर भी बयान दिया।

पीएम ने कहा कि फिलिस्तीन अधिकारियों के लिए एक बड़ा सरप्राइज तैयार है। वेस्ट बैंक में सैनिकों पर हुए हमले के बाद उन्होंने बड़े सैन्य अभियान का आदेश दिया था।

फिलिस्तीनी राज्य बनने से रोकना जरूरी

i24 न्यूज से बातचीत में नेतन्याहू ने कहा कि इस चुनाव में फिलिस्तीनी राज्य बनने से रोकना जरूरी है। पीए (फिलिस्तीन सरकार) को खत्म करने के सवाल पर उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन कहा कि वे सरप्राइज पसंद करते हैं।

नेतन्याहू ने आगे कहा कि वे उस खतरे को ऐसे तरीकों से बेअसर करेंगे जो अभी छिपाकर रखना बेहतर है ताकि अचानक का तत्व बना रहे। उन्होंने अब्राहम समझौते में और देशों को शामिल करने की बात भी कही।

नेतन्याहू ने कहा कि वे देश फिलिस्तीनी राज्य की शर्त नहीं रखेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि इजराइल इसे मंजूर नहीं करेगा। उन्होंने दावा किया कि मध्य पूर्व बदल चुका है और उन्होंने वही किया जो कहा था।