Vivek Ramaswamy's Big Decision: भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। क्या है यह फैसला? आइए जानते हैं।
अमेरिका (United States Of America) में इसी साल राष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं। चुनावी मैदान में कई नेता उतरे हुए हैं। रिपब्लिक पार्टी (Republic Party) से विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) ने भी अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। चुनाव में दावेदारी पेश करने के बाद विवेक चर्चाओं में आ गए थे और उनकी लोकप्रियता भी बढ़ी। विवेक भारतवंशी हैं और धर्म से हिंदू और चुनावी प्रचार के दौरान उन्होंने इस बात को भी साफ कर दिया कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व हैं और वह धर्म से पीछे नहीं हटेंगे। पर हाल ही में विवेक ने एक बड़ा फैसला लिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति की रेस से हटे विवेक
विवेक ने अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की रेस से अपना नाम वापस ले लिया है। विवेक ने यह फैसला आज (अमेरिकी समयानुसार सोमवार देर रात) ही लिया है और वो भी आयोवा (Iowa) कॉकस में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद। विवेक का यह फैसला चौंकाने वाला है।
डोनाल्ड ट्रंप का किया समर्थन
विवेक ने अमेरिकी राष्ट्रपति की रेस से हटते ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिक पार्टी से ही उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का समर्थन कर दिया है।
ट्रंप की जीत की स्थिति में विवेक के उपराष्ट्रपति बनने की बढ़ी संभावना
विवेक के अमेरिकी राष्ट्रपति की रेस से हटते ही उनकी अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने की संभावना भी बढ़ गई है। अगर ट्रंप को इस साल अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिलती है तो विवेक को उपराष्ट्रपति का पद मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप को मिली जीत, आयोवा कॉकस में मारी बाज़ी