
Elon Musk Net Worth: दुनिया की सबसे बड़ी संपत्तियों का जिक्र होते ही आज सबसे पहले नाम एलन मस्क का आता है। स्पेसएक्स की कीमत ने उन्हें दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर बना दिया है। आधुनिक दुनिया में यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। लेकिन इतिहास की गलियों में झांकें तो दौलत की तस्वीर कुछ और ही नजर आती है।
एक दौर था जब संपत्ति साम्राज्यों में बसती थी। राजाओं के खजाने ही बैंक थे और उनकी सत्ता के आगे पूरी अर्थव्यवस्थाएं झुकती थीं। किसी शासक के अधीन दुनिया की एक चौथाई आर्थिक ताकत थी, तो किसी के पास इतना सोना था कि उसकी संपत्ति का आज भी सही अनुमान लगाना मुश्किल है।
यही वजह है कि इतिहास के कई राजा, सम्राट और बादशाह ऐसे हुए, जिनकी अनुमानित दौलत आज के एलन मस्क से भी कई गुना अधिक मानी जाती है। यह सिर्फ धन की नहीं, उन साम्राज्यों की कहानी है जिन्होंने अपने समय में दुनिया की आर्थिक दिशा तय की थी।
अनुमानित संपत्ति : 1.5 ट्रिलियन डॉलर
रूस की सबसे शक्तिशाली महारानियों में गिनी जाने वाली कैथरीन ने विशाल भूभाग पर नियंत्रण रखा। उनकी संपत्ति आज के हिसाब से करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर आंकी जाती है।
अनुमानित संपत्ति : 4.6 ट्रिलियन डॉलर
रोमन साम्राज्य के पहले सम्राट ऑगस्टस का साम्राज्य दुनिया की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा नियंत्रित करता था। उनके हाथों में आधुनिक मूल्य के अनुसार 4.6 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति थी।
अनुमानित संपत्ति : 7.5 ट्रिलियन डॉलर
स्टालिन का सोवियत संघ की विशाल अर्थव्यवस्था पर पूर्ण नियंत्रण था। इसी आधार पर इतिहासकार उनकी आर्थिक शक्ति को 7.5 ट्रिलियन डॉलर के बराबर मानते हैं।
अनुमानित संपत्ति: 16 ट्रिलियन डॉलर
चीन की एकमात्र महिला महारानी वू जेटियन ने उस दौर में शासन किया जब वह दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों में था। उनके नियंत्रण वाली संपत्ति का अनुमान १६ ट्रिलियन डॉलर लगाया जाता है।
अनुमानित संपत्ति : 21 ट्रिलियन डॉलर
मुगल बादशाह अकबर के समय भारत विश्व की सबसे समृद्ध अर्थव्यवस्थाओं में शामिल था। व्यापार, कृषि व कर व्यवस्था से समृद्ध उनके साम्राज्य की संपत्ति आज के 21 ट्रिलियन डॉलर के बराबर मानी जाती है।
अनुमानित संपत्ति : 30 ट्रिलियन डॉलर
चीन के सोंग राजवंश के शासक शेनजोंग के समय उनका साम्राज्य तकनीक, व्यापार और प्रशासन में बहुत आगे था। उनकी आर्थिक ताकत का अनुमान ३० ट्रिलियन डॉलर लगाया जाता है।
अनुमानित संपत्ति : 120 ट्रिलियन डॉलर
एशिया से यूरोप तक फैले विशाल मंगोल साम्राज्य के संस्थापक चंगेज खान की संपत्ति को 120 ट्रिलियन डॉलर तक बताते हैं। उनका साम्राज्य इतिहास का सबसे बड़ा भू-साम्राज्य माना जाता है।
दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति
माली साम्राज्य के शासक मनसा मूसा को इतिहास का सबसे अमीर इंसान माना जाता है। सोने व नमक के अथाह भंडार पर उनका नियंत्रण था। उनकी संपत्ति को इतिहासकार अकल्पनीय बताते हैं। कहा जाता है कि मक्का की यात्रा के दौरान उन्होंने इतना सोना दान किया कि कई क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था तक प्रभावित हो गई। उनकी दौलत का सटीक मूल्यांकन संभव नहीं है।