विदेश

व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग करने वाला कौन? सामने आई फोटो

White House Firing: वाशिंगटन डी.सी. में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, जिसमें सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर मारा गया। आइए जानते हैं कौन है वो हमलावर।

2 min read
May 24, 2026
व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग करने वाला कौन (X)

White House Firing: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी (Washington, D.C) में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वाइट हाउस (White House) के पास अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। शाम करीब 6 बजे 17th स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू इलाके में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को पहले लगा कि यह कोई सामान्य विवाद हो सकता है, लेकिन कुछ ही सेकेंड में पूरा इलाका हाई अलर्ट पर चला गया।

ये भी पढ़ें

व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग से दहशत, डोनाल्ड ट्रंप अंदर थे मौजूद; संदिग्ध हमलावर को मार गिराया गया

फायरिंग करने वाला कौन?

जांच में यह भी सामने आया है कि नसीरे बेस्ट पहले से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून 2025 में उसे सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद जुलाई 2025 में वह एक प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था। अधिकारियों के अनुसार, युवक मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था।

पिस्तौल से की गई अंधाधुंध फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक बैग लेकर सीक्रेट सर्विस के चेकपॉइंट की ओर बढ़ रहा था। सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसने बैग से पिस्तौल निकाली और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी होते ही इलाके में भगदड़ मच गई और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।

कार्रवाई के बाद मारा गया हमलावर

सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में उसकी पहचान 21 वर्षीय नसीरे बेस्ट के रूप में हुई, जो मेरिलैंड का निवासी बताया गया है।

फायरिंग में घायल हुए आम नागरिक

इस फायरिंग में एक आम नागरिक भी घायल हुआ है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसे गोली हमलावर की तरफ से लगी या जवाबी कार्रवाई के दौरान वह घायल हुआ। एहतियातन एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को भी अस्पताल भेजा गया।

फायरिंग की टाइम डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में थे मौजूद

घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) व्हाइट हाउस के भीतर मौजूद थे। गोलीबारी के तुरंत बाद पूरे इलाके को लॉकडाउन कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने साफ किया कि हमलावर व्हाइट हाउस की मुख्य सुरक्षा सीमा तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाया और राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित रहे।

20 से 25 राउंड तक फायरिंग का किया जा रहा दावा

गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने लगातार कई राउंड फायरिंग की आवाज सुनने की बात कही। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमलावर ने 20 से 25 राउंड तक फायरिंग की, जबकि स्थानीय मीडिया कम से कम तीन राउंड गोली चलने की पुष्टि कर रहा है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमलावर का मकसद क्या था और उसने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया।

ये भी पढ़ें

व्हाइट हाउस में हुई हाई-लेवल मीटिंग के बाद टला ईरान पर हमला, ट्रंप ने खुद बताया क्यों बदला फैसला
Also Read
View All