विदेश

संबंध बनाने के लिए पति से ‘फीस’ मांगती है पत्नी, तंग आकर शख्स ने उठाया ये कदम

Trending News: पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने संबंध बनाने से इसलिए मना कर दिया कि क्योंकि उसका वजन बहुत ज्यादा है।

2 min read

Trending News: ताइवान में एक कपल का अजीबोगरीब तलाक का केस सामने आया है। जिसके पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसके साथ संबंध बनाने के लिए हर बार मोटी फीस की डिमांड करती है। इस बात पर पति ने तंग आकर तलाक की अर्जी लगा दी। इस बात का पत्नी ने विरोध भी किया। हालांकि कोर्ट ने उसे इस आधार पर तलाक (Divorce) दे दिया कि उसकी पत्नी ने उसके साथ यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था।

ये है पूरा मामला

इस जोड़े की शादी साल 2014 में हुई थी। इन्हें 2 बच्चे भी हैं। शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी ने 2017 में हर महीने में एक बार सेक्स करना बंद कर दिया और बाद में 2019 में बिना कोई कारण बताए सेक्स को पूरी तरह से अस्वीकार करना शुरू कर दिया। शख्स ने कहा कि उसे उसके रिश्तेदारों से पता चला है कि इसकी पत्नी ने संबंध बनाने से इनकार इसलिए कर दिया क्योंकि वो बहुत मोटा है और संबंध बनाने में अक्षम है। 

इसके बाद साल 2021 में पति ने तलाक के लिए अर्जी दी लेकिन पत्नी ने इस बात का वादा किया कि वो अपनी शादीशुदा जिंदगी को चलाने के लिए एक और मौका देगी। इस पर शख्स ने ये मुकदमा वापस ले लिया। सिर्फ यही नहीं इस शख्स ने अपनी संपत्ति को पत्नी के नाम करने का भी फैसला ले लिया था।

हर बार सेक्स के लिए मांगती थी पैसे

पति का आरोप है कि पत्नी ने इसके बाद उसके साथ संबंध बनाने के लिए हां तो कर दिया लेकिन हर बार सेक्स के बदले वो मोटी फीस मांगने लगी। हर बार वो पति से 15 डॉलर यानी करीब 1200 रुपए मांगती थी।

जिसके बाद पति ने तंग आकर अब दोबारा तलाक की अर्जी दे दी। पति ने कहा कि उन्होंने दो साल से एक-दूसरे से बात नहीं की है और जरूरत पड़ने पर ही मैसेजिंग ऐप के जरिए एक-दूसरे से बात करते हैं। हालांकि, पत्नी तलाक नहीं चाहती थी और इसलिए उसने ऊपरी अदालत में अपील दायर की जिसे खारिज कर दिया गया।

पहले भी आ चुका है ऐसा मामला

बता दें कि साल 2014 में ताइवान में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एक पत्नी ने अपने पति से सेक्स के लिए 5000 रुपए मांगे थे। सिर्फ यही नहीं वो अपने पति से बातचीत और उसे भोजन देने के लिए भी पैसे लेती थी। इस जोड़े के बच्चों ने भी यही किया वो अपने पापा से बात करने के लिए उनसे पैसे लेने लगे। गौर करने वाली बात ये है कि ताइवान में पिछले साल तलाक की दर 0.218 प्रतिशत थी, जो एशिया में सबसे ज्यादा दरों में से एक है।

Also Read
View All

अगली खबर