विदेश

3 मुस्लिम देशों समेत ये मुल्क हैं सबसे अशांत, जानिए कहां है भारत पाकिस्तान का नंबर 

ग्लोबल पीस इंडेक्स की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप के देश सबसे ज्यादा शांत हैं। वहीं अफ्रीकी देशों में अशांति फैली है।

2 min read
Feb 13, 2025
Waqf Board Amendment Bill protest in bhopal mp muslim personal law board surrounded government

World most troubled country: पूरी दुनिया इन दिनों एक युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए कोशिशें कर रही हैं। चाहे वो मिडिल ईस्ट (Middle East conflict)की स्थिति हो या फिर टैरिफ-ट्रेड वॉर की। हर एक मोर्चे पर युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं। जिससे दुनिया का लगभग हर देश प्रभावित हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी मुश्किल हालातों का सामना सबसे ज्यादा कौन से देश कर रहे हैं , किन देशों में संघर्ष के हालात हैं और मानवीय मूल्यों को बचाने तक की जद्दोजहद चल रही है। वहीं कुछ देश ऐसे हैं जहां पर इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वे शांति (World Peaceful country) से जी रहे हैं। यहां पर हम आपको ऐसे ही शांत और अशांत देशों के बारे में बता रहे हैं और ये भी बता रहे हैं कि ऐसे देशों की लिस्ट में भारत-पाकिस्तान, चीन, अमेरिका जैसे देश कहां ठहर रहे हैं।

यूरोप के देश सबसे शांत 

दरअसल ग्लोबल पीस इंडेक्स की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप (Europe) के देश सबसे ज्यादा शांत हैं। इनमें यूरोप का आइसलैंड सबसे ज्यादा शांत देश है। इसके बाद दूसरा नंबर यूरोप के ही आयरलैंड का है। वहीं तीसरे नंबर पर यूरोप का ऑस्ट्रिया है। चौथे नंबर पर एशिया-पैसिफिक का देश न्यूजीलैंड (New Zealand) है। पांचवें नंबर पर एशिया-पैसिफिक का देश सिंगापुर (Singapore) है। इसका बाद छठे नंबर पर यूरोप का देश स्विट्जरलैंड है। सातवें नंबर पर यूरोप का पुर्तगाल, आठवें नंबर पर यूरोप का डेनमार्क, नवें नंबर पर स्लोवेनिया और दसवें नंबर पर एशिया-पैसिफिक का देश मलेशिया शामिल हैं। 

अफ्रीकी देश सबसे अशांत

ग्लोबल पीस इंडेक्स की इस रिपोर्ट में 163 देशों को शामिल किया गया है। इनमें सबसे निचले पायदान पर यमन है। 162वें नंबर पर सूडान है, 161वें स्थान पर दक्षिण सूडान है। 160 नंबर पर अफगानिस्तान (Afghanistan) है।  यानी अशांत देशों में सबसे पहले नंबर पर यमन, फिर सूडान, तीसरे नंबर पर दक्षिणी सूडान, चौथे पर अफगानिस्तान, पांचवे पर यूक्रेन, छठे पर कांगो, सातवें पर रूस, आठवें नंबर पर सीरिया, नवें नंबर पर इजरायल और दसवें नंबर पर माली है। 

कहां है भारत-पाकिस्तान

163 देशों की इस लिस्ट में भारत का नंबर 116 है। यानी भारत कहीं से भी शांत देशों की लिस्ट में नहीं है। अशांत देशों की लिस्ट में इसका 48वां नंबर है। वहीं पाकिस्तान का 24वां नंबर है।

सुपरपॉवर चीन-अमेरिका कहां है

ग्लोबल पीस इंडेक्स की इस रिपोर्ट में खुद को सुपरपॉवर कहने वाला अमेरिका 132वें स्थान पर है यानी अशांत देशों में ये 32वें स्थान पर है। इसके अलावा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन 74वें स्थान पर है। यानी शांत देशों में इसकी रैंक 88 है।

Also Read
View All

अगली खबर