scriptAmroha- प‍त्‍नी ने कहा- पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध और जेठ… | Amroha muslim Woman Allegation On Jeth Of Rape | Patrika News
अमरोहा

Amroha- प‍त्‍नी ने कहा- पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध और जेठ…

Highlights

Amroha के डिडौली थाना क्षेत्र में सामने आया मामला
पुलिस ने पति समेत 8 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
दहेज में कार और पांच लाख रुपये मांगने का भी लगाया आरोप

अमरोहाSep 14, 2019 / 03:52 pm

sharad asthana

rape_victim.jpg

Hostage raped a girl

अमरोहा। उत्‍तर प्रदेश के अमरोहा में एक विवाहिता ने अपने पति और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है क‍ि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसके जेठ ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया। उसने यह आरोप भी लगाए कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिछले साल हुआ था निकाह

मामला अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र का है। वहां एक विवाहिता ने पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि उससे दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति ने उसको जेठ के कमरे में बंद कर दिया। वहां जेठ ने उससे बलात्‍कार किया। जानकारी के अनुसार, महिला का निकाह 18 जून 2018 को अमरोहा देहात थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुआ था। पीड़ि‍ता ने शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ि‍त करने का आरोप लगाया। ससुराल वालों ने उससे दहेज के लिए पांच लाख रुपये और कार की मांग की। उसका परिवार दहेज की इस मांग को पूरी नहीं कर पाया। इसके बाद उसको प्रताड़ि‍त किया जाने लगा। इस बीच पति ने उससे अप्राकृतिक संबंध बनाए और मारपीट की।
यह भी पढ़ें

Ghaziabad: ट्रेन छूटने के बाद रात को घर लौटा पति तो बेडरूम में इस हाल में मिला पत्‍नी का प्रेमी

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, 3 सितंबर की रात को पति ने उसको जेठ के कमरे में बंद कर दिया। वहां जेठ ने उससे रेप किया। इसके बाद पति ने उसे तीन तलाक देकर कमरे में बंद कर दिया। वहां से निकलकर वह किसी तरह मायके पहुंची। इस बारे में डिडौली थाना प्रभारी इंस्‍पेक्‍टर शरद मलिक ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Home / Amroha / Amroha- प‍त्‍नी ने कहा- पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध और जेठ…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो