scriptMohammed Shami got Purple Cap Winner Award in IPL 2023 | IPL 2023 में यूपी के शमी ने चटकाये सबसे ज्यादा विकेट, पर्पल कैप पर किया कब्जा, मिले इतने लाख रुपये | Patrika News

IPL 2023 में यूपी के शमी ने चटकाये सबसे ज्यादा विकेट, पर्पल कैप पर किया कब्जा, मिले इतने लाख रुपये

locationअमरोहाPublished: May 30, 2023 06:29:34 pm

Submitted by:

Shivam Shukla

IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम कर गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पर्पल कैप अपने नाम की है। साथ ही उन्हें 10 लाख रुपये का इनाम दिया गया है।

Mohammed Shami
Mohammed Shami
IPL 2023 Purple Cap:आईपीएल के 16 वां सीजन कल यानी 29 मई को समाप्त हो गया। इस बार आईपीएल का खिताब चेन्नई सुपर किंग की टीम ने अपने नाम किया है। आईपीएल के फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने बारिश के बाद मिले 171 रन के लक्ष्य को 15वें ओवर की लास्ट बॉल पर हासिल कर लिया।
इसी के साथ दूसरी बार गुजरात टाइटंस की टीम ट्राफी अपने नाम करने से चूक गई। इस महामुकाबले में हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने जैसे ही लास्ट बॉल पर जीत का चौका लगाया, एमएस धोनी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ उठी। पूरा स्टेडियम धोनी - धोनी की अवाज से गूंज उठा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.