27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ रहा है बर्ड फ्लू का खतरा : कौवों के बाद अब मृत मिला तोता, लोगों में दहशत

रैपिड रिस्पांस टीम ने मृत तोते की जांच भेजी भोपाल, पंख के नीचे चोट के निशान भी मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Jan 2021, 8:06 PM IST

बढ़ रहा है बर्ड फ्लू का खतरा : कौवों के बाद अब मृत मिला तोता, लोगों में दहशत

बढ़ रहा है बर्ड फ्लू का खतरा : कौवों के बाद अब मृत मिला तोता, लोगों में दहशत

अनूपपुर। बर्ड फ्लू को लेकर मध्य प्रदेश में जारी अलर्ट के बाद संक्रमण के खतरे के बीच गुरुवार को जिला मुख्यालय अनूपपुर से 5 किलोमीटर दूर बैरीबांध गांव में एक तोता मृत अवस्था में मिला है। मृत अवस्था में तोता मिलने के बाद बर्ड फ्लू के खतरे से ग्रामीणों में दशहत का माहौल है। ग्रामीणों ने सूचना पशु पालन विभाग अधिकारियों को दी। मौके पर पशुपालन विभाग की ओर से गठित रैपिड रिस्पांस टीम के सदस्यों ने पहुंचकर मृत तोते को उठाकर जांच पड़ताल शुरु की।

पढ़ें ये खास खबर- कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस का ऐलान : 15 जनवरी को प्रदेशभर में होगा 2 घंटे चकाजाम, 23 को राजभवन घेरेंगे

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

करीब तीन दिन पुराना है शव

पशु पालन विभाग उपसंचालक डॉ. वीपीएस चौहान के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तोते का शव दो से तीन दिन पुराना मालूम हुआ है। साथ ही, तोते के पंख के निचले हिस्से में चोट के निशान भी मिले हैं। आशंका है कि चोट की वजह से तोते की मौत हुई होगी। जांच टीम के अधिकारियों का कहना है कि, टीम द्वारा तोते का सैंपल ले लिया गया है, जिसे सतर्कता के मद्देनजर जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी आ पाएगी।

पढ़ें ये खास खबर- जेल में सिपाही सुदेश की मौत मामला : मृत्यु के 11 घंटे बाद पत्नी को बताया कि 'आपके पति का इलाज चल रहा है'


जांच रिपोर्ट आने तक बर्ड फ्लू स्पष्ट नहीं, चोट के निशान भी हैं

वहीं, जिले में गठित किए गए दल के सभी नोडल अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने के निर्देश जारी कर दिये हैं। अनूपपुर पशु पालन विभाग के उपसंचालक डॉ. वीपीएस चौहान ने बताया कि, अभी बर्ड फ्लू जैसी बात कहना उचित नहीं होगा। इस क्षेत्र में बर्ड फ्लू का प्रभाव नहीं है। तोता का सम्भवत: चोट के कारण मौत हुई है, लेकिन टीम ने सैम्पल लेकर जांच के लिए भोपाल भेज दिया है।

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी कांग्रेस - video