scriptजेल में सिपाही सुदेश की मौत मामला : मृत्यु के 11 घंटे बाद पत्नी को बताया कि ‘आपके पति का इलाज चल रहा है’ | policeman sudesh khode death in lockup arrested in illigal liquor | Patrika News
उज्जैन

जेल में सिपाही सुदेश की मौत मामला : मृत्यु के 11 घंटे बाद पत्नी को बताया कि ‘आपके पति का इलाज चल रहा है’

क्यों छिपाया सिपाही की मौत का सच?

उज्जैनJan 07, 2021 / 04:57 pm

Faiz

news

जेल में सिपाही सुदेश की मौत मामला : मृत्यु के 11 घंटे बाद भी पत्नी को बताया कि ‘आपके पति का इलाज चल रहा है’

उज्जैन/ सेंट्रल जेल में सिपाही सुदेश खोड़े की मौत के 11 घंटे बाद भी उनकी पत्नी को पति की मौत की सूचना नहीं दी गई। फोन करने पर पत्नी को सिर्फ इतना बताया गया था कि, सुदेश बीमार हैं, जिनका इलाज इंदौर के एक अस्पताल में चल रहा है। हालांकि, चिंतित पत्नी सुदेश के साथी सिपाहियों से रो-रोकर यही इल्तेजा करती रही कि, सिर्फ उनकी बात करा दी जाए, अगर ये भी संभव न हो तो, फोन पर उन्हें दिखा ही दिया जाए। इधर, साथी सिपाहियों का कहना है कि, हम उन्हें सच्चाई बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। हालांकि, सिपाही की मौते के करीब 13 घंटे बाद जब उनका शव घर पहुंचा। तब जाकर उनके परिवार को मौत की जानकारी लगी।

 

पढ़ें ये खास खबर- इसी हफ्ते से मध्य प्रदेश में लगना शुरु हो सकता है टीका, पहले फेज में मिल रहे हैं 9 लाख डोज


जेल प्रबंधन का दावा- हार्ट अटैक से हुई मौत

जैसे ही साथी पुलिसकर्मी सुदेश का शव लेकर करीब 2 बजे उनके घर पहुंचे तो, सिपाही सुदेश की पत्नी हैरान रह गई। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल, सिपाही का अंतिम संस्कार चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर कर दिया गया है। आपको बता दें कि, जहरीली शराब कांड मामले में आरोपी मानते हुए बर्खास्त किये गए सिपाही सुदेश खोड़े की बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में मौत हो गई थी। जेल प्रशासन ने बताया कि, सुदेश की मौत का कारण हार्ट अटैक था। रात करीब 2.40 बजे उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत बताई थी, जिसपर जेल प्रबंधन की ओर से उन्हें तुरंत उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

पढ़ें ये खास खबर- कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बाबा ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर दी बलि चढ़ाने की धमकी


जब सुदेश के साथी सिपाही ने कहा- बेटा अब तुम्हें ही मम्मी और दीदी का ख्याल रखना है

पुलिस के बुलावे पर सुदेश के बेटे को इंदौर के अस्ताल बुलाया गया। सुबह करीब 11 बजे सुदेश के 14 वर्षीय बेटे को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। उसे समझ नहीॆ आ रहा था कि, आखिरकार यहां हो क्या रहा है। इस दौरान भी किसी पुलिसकर्मी के लिये बच्चे को पूरा सच बताना संभव न हो सका। इस दौरान सिपाही सुदेश के बेटे ने ही साथी पुलिसकर्मियों से सवाल किया कि, अंकल यहां क्या हो रहा है? उन्होंने उस दौरान भी बच्चे को सिर्फ यही बताया कि, पापा का इलाज चल रहा है। इस दौरान सिपाही मनीष यादव ने रोते हुए बच्चे को बताया कि, बेटा अब तुम्हें ही मम्मी और दीदी का ख्याल रखना है। हालांकि, सिपाही की बात से भी बच्चे को कुछ समझ नहीं आ सका।

 

पढ़ें ये खास खबर- ATM मशीन तोड़कर चुरा रहे थे रुपये, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचकर किया ये हाल


जब घर पहुंचा शव तब परिवार को हुआ मौत का अहसास

पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब 2 बजे सुदेश का शव जब एंबुलेंस के जरिये बाल्मिकी नगर स्थित उनके घर पर पहुंची, तब परिवार को सुदेश की मौत का अहसास हुआ। घर पर शव पहुंचते ही परिवार में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते पड़ोसी भी इकट्ठे हो गए। एंबुलेंस से पति की बॉडी निकलती देख पत्नी बेहोश हो गई। जैसे तैसे परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला। बच्चे भी शव से लिपटकर रोने-बिलखने लगे। सुदेश के ससुराल के लोग भी यहां आ पहुंचे थे। सिपाही की मौत से गमजदा परिवार और इलाके के लोग भी रोत हुए दिखाई दिये।

 

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश के इस शहर को केबल कार की सौगात, ट्राफिक व्यवस्था सुधारने के लिये सीएम शिवराज ने दी सहमति


प्रशासन ने बनाया था घर तोड़ने का दबाव, तब किया था सुदेश ने सरेंडर

शराब कांड में आरोपी सिपाही सुदेश फरार हो गया था। सुदेश के करीबियों का मानना है क, फरारी के दौरान वो खुद को निर्दोष साबित करने साक्ष्य जुटा रहा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो, इस बीच वो पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क में था। अधिकारियों को भी इस बात का यकीन था कि, इस तरह के कांड में सुदेश का हाथ नहीं हो सकता, लेकिन ऊपर से बन रहे दबाव के चलते फरार सिपाही पर इनाम घोषित करना पड़ा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी कई बार उसपर सरेंडर करने का दबाव बनाया। जब वो हाजिर नहीं हो रहा था, तो उसका मकान ढहाने का दबाव बनाया गया। इसपर 25 नवंबर को सुदेश ने सरेंडर कर दिया। हालांकि, पुलिस ने लक्ष्मीनगर में उसकी गिरफ्तारी दर्शाई।

 

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी कांग्रेस – video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yj7rt

Home / Ujjain / जेल में सिपाही सुदेश की मौत मामला : मृत्यु के 11 घंटे बाद पत्नी को बताया कि ‘आपके पति का इलाज चल रहा है’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो