
इसी हफ्ते से मध्य प्रदेश में लगना शुरु हो सकता है टीका, पहले फेज में मिल रहे हैं 9 लाख डोज
इंदौर/ दुनिया भर में तांडव मचाने वाले कोरोना वायरस की वैक्सीन का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। सूबे की आर्थिक नगरी इंदौर समेत प्रदेशभर को जल्द ही पहले फेज का कोराेना वैक्सीन डोज मिलने वाला है। इंदौर समेत प्रदेश के 4 शहरों को 9 लाख डोज दिये जाएंगे। पहले फेस की वैक्सीन की सप्लाई संभवत: इसी हफ्ते में हो जाएगा। इंदौर को जहां 2.52 लाख डोज दिये जाएंगे। वहीं, भोपाल को 1 लाख 89 हजार। देशभर में 2 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन 41 शहरों में 100 से ज्यादा फ्लाइट के जरिए पहुंचाई जाने की तैयारी है।
8 जनवरी तक की जाएगी वैक्सीन की सप्लाई
इंदौर में एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लाॅजिस्टिक एंड एलाइड सर्विस कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के. सेल्वा कुमार ने इंटरनेशनल कार्गाे के शुभारंभ मौके पर बताया, बुधवार से देश में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई शुरू कर दी गई है। पहले फेज की सप्लाई 8 जनवरी तक पूरी की जाएगी। 100 से ज्यादा कार्गो फ्लाइटों की मदद से देशभर के 41 शहरों में वैक्सीन के 2 करोड़ डोज पहुंचाए जाएंगे।
इंदौर को पहली बार में मिलेंगे 2.52 लाख डोज
एमपी को लेकर भी राहतभरी बात करते हुए उन्होंने कहा कि, प्रदेश को भी पहले फेज में वैक्सीन के 9 लाख डोज दिये जाने तय हैं। इसमें इंदौर को 2.52 लाख, भोपाल को 1.89 लाख, जबलपुर को 2.67 लाख और ग्वालियर 1.92 लाख डोज दिए जाएंगे। ये सभी वैक्सीन पुणे से यहां पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि, प्रदेश में छोड़ आने का सिलसिला इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगा। एक फ्लाइट में 1800 किलो दवा एक बार में रखकर भेजी जाएगी।
सीधे वैक्सीनेशन सेंटर में भेजे जाएंगे डोज
कार्गाे सेंटर में स्टोर ना करते हुए वैक्सीन को सीधे सेंटर पर भेजा जाएगा, क्योंकि वैक्सीन को 24 घंटे के भीतर ही लगना जरूरी है। वैक्सीन प्लेन के जरिए एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। यहां से सीधे वैक्सीनेशन सेंटर भेजा जाएगा। इसके लिए कोल्ड स्टोरेज ट्रक का इस्तेमाल किया जाएगा। सिल्वा के अनुसार, कन्याकुमारी से कश्मीर तक यानी पूरे देश में फ्लाइट के जरिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन को भेजा जाना है। ऐसे में वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह से व्यवस्थित रखा गया है।
ATM मशीन काटकर चुरा रहे थे रुपये, एन वक्त पर पहुंची पुलिस, फिर क्या हुआ देखें वीडियो
Published on:
6 Jan 2021, 9:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.