scriptकॉलोनाइजरों पर नहीं कस रहा शिकंजा | guna latest news in hindi samachar | Patrika News
अशोकनगर

कॉलोनाइजरों पर नहीं कस रहा शिकंजा

जनता ने अपनी कमाई से प्लॉट खरीदे, उनको सुविधाएं देने का वादा किया, मगर आज तक न तो उनको पानी मिल पाया और न ही सडक़ बन पाई

अशोकनगरFeb 25, 2018 / 05:53 pm

योगेंद्र Sen

newws

गुना. जनता ने अपनी कमाई से प्लॉट खरीदे, उनको सुविधाएं देने का वादा किया, मगर आज तक न तो उनको पानी मिल पाया और न ही सडक़ बन पाई। यह न्यू सांई सिटी कॉलोनी और आदर्श नगर की स्थिति नहीं हैं बल्कि उन अधिकतर कॉलोनियों की है जहां बगैर अनुमति के कॉलोनाइजरों ने अवैध कॉलोनियों का निर्माण करा लिया। विकास की बाट जोह रहे इस क्षेत्र के वासियों ने सुविधा देने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा और कलेक्टर राजेश जैन को ज्ञापन दिया। इसके बाद भी न तो उनको कोई सुविधा मिल पाई न ही अवैध कॉलोनी बनाने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई हो पाई।

प्रमुख समस्याएं
कालोनी में खंभे नहीं लगे हैं।
बस्ती की कई गलियों में सडक़ नहीं बन सकी है।
नाली का निर्माण नहीं किया जा सका, पानी प्लाट में रुक रहा।
नियमित रूप से वार्ड में साफ सफाई नहीं हो रही है।
नाली चोक होने से भी पानी का निकास बाधित है।
न्यू सांई सिटी और आदर्श नगर में खंभे नहीं हैं।
बल्लियों के सहारे बिजली।

शिकायत पर भी नहीं की जाती कार्रवाई
वार्ड 24 के भुल्लनपुरा रोड स्थित न्यू सांई सिटी कॉलोनी और आदर्श नगर के रहवासियों ने बताया, कालोनियों में सडक़ और नाली बनाने की मांग को लेकर कई बार प्रशासन और नपा को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। वार्ड के पार्षद ने हाल ही में नाली की जगह जमीन को खुदवा कर पानी निकालने रास्ता बनवाया, मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका। पानी का निकास नहीं होने से 10 हजार वर्ग फीट में पानी भरा हुआ है। यह कालोनी बाल विकास स्कूल के पीछे स्थित है। जहां के वाशिंदे आए दिन परेशान होने को मजबूर हैं।

कॉलोनाइजर ने किया था वादा, अभी तक नहीं मिला पानी
इधर, सकतपुर ग्राम पंचायत में कुछ समय पूर्व शहर के एक कॉलोनाइजर ने मनमाने दाम पर प्लॉट बेचे। प्लॉट खरीदने वालों को पानी दिलाने का वायदा किया था, मगर आज तक पानी नहीं मिल पाया। यहां की पांच हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सकतपुर ग्राम पंचायत के पास की भूमि पर कुछ समय पूर्व कॉलोनाइजर अखिलेश जैन और विनय सिंह सेंगर ने वहां प्लॉट बेचे थे। वहां के रहवासियों ने पत्रिका को बताया कि प्लॉट खरीदते समय कॉलोनाइजर ने पानी, बिजली और सडक़ दिलाने का वादा किया था, इसके लिए बार-बार कहते रहे, अभी तक पानी का इंतजाम नहीं हो पाया।

बताया गया कि यहां की महिलाएं एकत्रित होकर शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं, वहां उनकी नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा से मांग की कि सकतपुर ग्राम पंचायत में जहां हमारे प्लॉट हैं वह जगह नगर पालिका के अन्तर्गत आती है, हमको पानी उपलब्ध कराया जाए। नल कनेक्शन भी दिए जाएं। सलूजा का कहना था कि ग्राम पंचायत के अन्तर्गत उनके प्लॉट की रजिस्ट्री हुई है, ग्राम पंचायत या कॉलोनाइजर उनको पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में कोई निर्णय करेंगे और संबंधित कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Home / Ashoknagar / कॉलोनाइजरों पर नहीं कस रहा शिकंजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो