scriptJyotiraditya Scindia: जो इलाके ज्योतिरादित्य सिंधिया को दे रहे थे चुनौती, वहीं से जीतकर सभी को चौंका दिया | guna lok sabha election result: jyotiraditya Scindia surprised everyone by winning in Yadav dominated villages | Patrika News
अशोकनगर

Jyotiraditya Scindia: जो इलाके ज्योतिरादित्य सिंधिया को दे रहे थे चुनौती, वहीं से जीतकर सभी को चौंका दिया

Ashok Nagar News: गुना लोकसभा क्षेत्र के मुंगावली में सिंधिया ने यादवों के गढ़ में ही चुनाव जीत लिया…। इससे सभी हैरान हैं…।

अशोकनगरJun 08, 2024 / 12:34 pm

Manish Gite

jyotiraditya scindia news
Jyotiraditya scindia News: अशोक नगर जिले के मुंगावली (mungawali) में लोकसभा चुनाव में एक ही सवाल लोगों के जहन में था कि यादव बाहुल्य मुंगावली विधानसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैसे जीत मिलेगी। लेकिन, यह सबसे बड़ी चुनौती नहीं बन पाई और सिंधिया यादवों के गढ़ में भी चुनाव जीतने में सफल हो गए।
सिंधिया के खास माने जाने वाले विधायक बृजेन्द्र सिंह के लिए यह बड़ी चुनौती मानी जा रही थी। उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) को ऐतिहासिक जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी गई थी और उन्हें किसी भी तरह यादव बाहुल्य गांवों में भाजपा को जिताना था। वह प्रत्येक यादव बाहुल्य गांव पहुंचे और दिन रात एक करते हुए उन्होंने यादव समाज के मतदाताओं को अपने पक्ष में कर लिया।
नतीजा यह रहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के गृह ग्राम अमरोद से भी सिंधिया को वोट मिले हालांकि वह यह पोलिंग जरूर हार गए मगर एक बड़ा वोट बैंक उनके पक्ष में चला गया, जिससे विधानसभा में 38 हजार से ऊपर की जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। जिसकी किसी ने कल्पना भी नही की थी। इस बार शहर ने भी सिंधिया का पूरा साथ दिया और नगर की सभी 22 पोलिंग जीतने से सभी राजनीतिक पंडितों को सकते में डाल दिया।
संबंधित खबर: mp lok sabha election result: ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान सहित 29 सांसद दिल्ली में, नई भूमिका पर अटकलें तेज

guna lok sabha election result

सिंधिया ने सभी को चौंका दिया

guna lok sabha seat: गुना लोकसभा के अंतर्गत आने वाले अशोक नगर जिले के सूरेल, ललोई, खिरका टांका, पिपरेसरा, भटोली, भीकली, थूबोन, सिंहपुर चालदा, चक्क छपरा, चकेरी, देरासा, केथन, अमनचार, खोरीबारी, मुडरी, पिपरई कस्बा, मादऊखेड़ी, किरोला, सेमरखेड़ी, चाचूखेड़ा, ढुढेर, कर्र, रतवास, मुडराबहादुरा, जातोली, सागर, बीलाखेड़ा, दमदमा, पाटन, झागर बमुरिया, मढ़ीखुर्द, सावलहेड़ा, खेरखाड़ी यह पोलिंग यादव बाहुल्य हैं जिन पर भाजपा ने जीत दर्ज कर सभी को चौंकाया।
यादव बाहुल्य वह पोलिंग जहां भाजपा हारी कई पोलिंग ऐसी थी जहां भाजपा का हार का अंतर 50 से कम रहा जिनमे बेधाई, खानपुर, बरोदिया, पांडरी, भीलरी, गुड़ा टांका, बामोरी टांका, बरखाना, अस्पतखेडी, साजनमऊ, सेमरी टंकी, सिंघाड़ा, टीला, रूसल्ला, बर्री, बन्हाई, गुपलिया शामिल है।
वहीं 50 से 100 वोटों से भाजपा हारी यादव बाहुल्य पोलिंग जिनमे डोंगर, भरियाखेड़ी, सलोना, कर्रा टांका, सोनई, झागर, पिपरिया, ढेकन, बीलाखेड़ी, जमुनिया, कांकर शामिल है। वहीं डोंगर, अमरोद, कुकरेठा, बेसरा, छपरा, बक्सनपुर, खेराई, मकतनखेड़ी, मीठाखेड़ा, देवर्ची, केंवारा, ह्रश्वयासी, रिछा, मर्दनखेडी, सेपरा, गुन्हेरू, खोकसी, चीरवास, चेवला, ढोडिया, तमाशा, बंधी, नादनखेड़ी, जारोली बुजुर्ग, सेमरी, फुलेदी, बरखेड़ा अथाई, कानीखेड़ी में भाजपा 100 से अधिक वोटो से हारी।

कांग्रेस प्रत्याशी की गृह विधानसभा में बृजेन्द्र ने पलटी बाजी

कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव की मुंगावली गृह विधानसभा है जहां से उनके घर का कोई न कोई सदस्य चुनाव लड़ता रहता है। यादव समाज में राव परिवार की अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है जिसके चलते दोनों प्रमुख दल की नजर सदैव इस परिवार पर बनी रहती है। इससे पहले कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन वह 5 हजार से अधिक मतों से विधानसभा चुनाव हार गए।
वही कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में सिंधिया को टक्कर देने के लिए उन्हें दोबारा अपनी प्रत्याशी बनाया। तब अटकलें लगाई जा रही थीं कि भाजपा ने वर्तमान सांसद केपी यादव का टिकट काटकर सिंधिया को दे दिया जिससे यादव समाज मे नाराजगी है मगर विधायक ने इस बार अपना मोर्चा समाज में ही खोल रखा, जिससे बाजी पलटी।

Hindi News/ Ashoknagar / Jyotiraditya Scindia: जो इलाके ज्योतिरादित्य सिंधिया को दे रहे थे चुनौती, वहीं से जीतकर सभी को चौंका दिया

ट्रेंडिंग वीडियो