scriptबम भोले के जयकारों के साथ निकली कांवड़ यात्रा, 75 मीटर लंबे तिरंगा के साथ निकली कांवड़ यात्रा, डेढ़ घंटे तक चला जलाभिषेक | kaanvad yaatra | Patrika News
अशोकनगर

बम भोले के जयकारों के साथ निकली कांवड़ यात्रा, 75 मीटर लंबे तिरंगा के साथ निकली कांवड़ यात्रा, डेढ़ घंटे तक चला जलाभिषेक

-बम भोले के जयकारों के साथ निकली कांवड़ यात्रा, पुष्पवर्षा व फूलों से किया स्वागत।

अशोकनगरAug 08, 2022 / 09:39 pm

Arvind jain

kaanvad yaatra

kaanvad yaatra



अशोकनगर. बम भोले के जयकारों व देशभक्ति गीतों की धुन पर निकली कांवड़ यात्रा में हजारों कांवडि़ए शामिल हुए। जो 75 मीटर लंबे तिरंगा को हाथों में लेकर व कंधे पर कांवड़ रखकर चले। तूमेन के जल से हजारेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया, इससे करीब डेढ़ घंटे तक भगवान का अभिषेक जारी रहा।
मातोश्री कांवड़ यात्रा के तत्वाधान में श्रावण के अंतिम सोमवार को कांवड़ यात्रा निकली। सुबह 9 बजे कांवडि़ए एकत्रित होकर बाइक, जीप, ट्रैक्टर-ट्राली व बसों से 11 किमी दूर तूमेन पहुंचे। नदी पर कांवड़ की पूजन के बाद कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवडि़ए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर शामिल हुए। दोपहर ढ़ाई बजे शहर के हजारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और तूमेन के पानी से भगवान शिव का अभिषेक किया गया।
पुष्पवर्षा व फल व मिठाई से कई जगह स्वागत-
कांवड़ यात्रा निकली तो क्षेत्रवासी कांवडिय़ों के स्वागत में जुट गए, जहां ग्रामीण क्षेत्र में तो फलों व मिठाई से कांवडिय़ों का स्वागत किया गया। वहीं शहर में प्रवेश करते ही शहरवासियों ने पुष्प वर्षा करके कांवड़ यात्रा का स्वागत किया गया। इससे शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। साथ ही फल व मिठाई वितरित कर स्वागत किया गया। इससे पूरा शहर बम भोले के जयकारों से गूंजता नजर आया। इसके बाद मंदिर पर अभिषेक का कार्यक्रम चला।
जहां से कांवड़ निकली, वहीं लगता गया जाम-
कांवड़ यात्रा में 75 मीटर लंबा तिरंगा झंडा होने की वजह से जहां-जहां से कांवड़ यात्रा निकली, वहां जाम लगता गया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी भीड़ लग गई। शहर का चक्कर लगाकर कांवड़ यात्रा गांधी पार्क पर पहुंची तो लंबा जाम लग गया। साथ ही अन्य सड़कों पर भी वाहनों के पहिए थम गए और यात्रा निकलने के बाद वाहनों की आवाजाही फिर से शुरु हो सकी। इस दौरान कांवडिय़ों में विशेष उत्साह दिखा।

Home / Ashoknagar / बम भोले के जयकारों के साथ निकली कांवड़ यात्रा, 75 मीटर लंबे तिरंगा के साथ निकली कांवड़ यात्रा, डेढ़ घंटे तक चला जलाभिषेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो