
परिवार रेड जोन में, खुद दूसरे शहर को बचाने के लिए मुश्तैद
अशोकनगर. होशंगाबाद से ट्रांसफर होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील ने 19 मार्च को जिले में ज्वॉइन किया। परिवार को साथ नहीं ला सकीं और कुछ दिन बाद ही लॉकडाउन हो गया। पूरा परिवार इंदौर में है। इंदौर एमपी का सबसे संवेदनशील क्षेत्र है और रेड जोन में चिंहित है।
लाॅकडाउन में ड्यूटी कर रहीं एएसपी हेमलता कुरील बताती हैं कि पति बिजनेसमैन हैं और इंदौर में रहते हैं। दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अपूर्व 12 साल का है तो छोटा बेटा अर्नव 7 साल का है।
वह बताती हैं कि इंदौर रेड जॉन में है, इससे परिवार की ज्यादा फिक्र रहती है। बच्चों से वीडियो कॉल पर रोज बात हो जाती है।
उन्होंने बताया कि बच्चों को पता है कि यह संकट का समय है, इसलिए वह मुझे और मेहनत करने प्रोत्साहित करते हैं। इसलिए मैं अपनी ड्यूटी के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहती हूं।
एएसपी ने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण काल है, देश और समाज को हमारी ज्यादा जरूरत है। इस समय देश को कोरोना महामारी से बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है और पुलिस मुस्तैदी से ड्यूटी पर है, आमजन भी गंभीरता को समझे।
Read this also: 200 कुंतल गेहूं व बारदाना जलकर खाक, हम्माल का पैर झुलसा, रेफर
Published on:
5 May 2020, 3:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.