24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown Special केवल मजदूरों के लिए ही नहीं इनके लिए भी चल रही विशेष ट्रेन, आप भी जानिए

Special trains in Lockdownस्पेशल ट्रेनः बीना से गुना के बीच रोज चल रही है ट्रेन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 5 May 2020, 1:39 PM IST

Mumbai Harbour Line Local Train Delayed

मुंबई लोकल ट्रेन इस वजह से हुई लेट

अशोकनगर। रेल मंत्रालय राज्यों की मांग पर मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए तो ट्रेन चलवा ही रहा है, साथ में अपने कर्मियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेगुलर ट्रेन चलवा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन से कर्मचारी अपनी ड्यूटी करने आते हैं और फिर उसी से वापस लौटते हैं। काम बाधित न हो इसके लिए रेलवे अपने लिए स्पेशल अप एंड डाउन स्पेशल चलवा रहा है।

Read this also: शौचालय में क्वारंटीन हुए मजदूर परिवार को मिलेगा नया घर, लापरवाह सचिव निलंबित

बता दें कि 22 मार्च के लाॅकडाउन के बाद से ट्रेनों का आवागमन बिल्कुल बंद है। ट्रेनों के संचलन नहीं होने से स्टेशन पर जुटने वाली भीड़ अब कहीं भी नहीं दिख रही है। रेलवे स्टेशन विरान पड़े हैं। लेकिन रेलवे का काम बाधित न हो इसलिए 16 अप्रैल से स्टाॅफ के लिए स्पेशल ट्रेन चल रहे हैं। यहां यह ट्रेन बीना से गुना के बीच चल रही है। तीन बोगियों वाले इस स्पेशल ट्रेन को कर्मचारियों को पहुंचाने, ले जाने के लिए किया जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन रोज सुबह छह बजे बीना से गुना के बीच चल रही है। बीच में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकती है। शाम चार बजे यह ट्रेन उसी रुट से वापसी करती है।

Read this also: एमपी के विधायक ने शराब की दुकानें खोलने का किया विरोध, कहा महामारी बढ़ जाएगी

बड़ी खबरें

View All

अशोकनगर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग