24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

200 कुंतल गेहूं व बारदाना जलकर खाक, हम्माल का पैर झुलसा, रेफर

खरीदी केंद्र पर लगी आग, लाखों का सामान जला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 5 May 2020, 2:57 PM IST

200 कुंतल गेहूं व बारदाना जलकर खाक, हम्माल का पैर झुलसा, रेफर

200 कुंतल गेहूं व बारदाना जलकर खाक, हम्माल का पैर झुलसा, रेफर

रायसेन. बरेली तहसील के खंडराज खरीदी केंद्र पर सुबह-सवेरे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आगलगी से खरीदी केंद्र का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। आग बुझा रहे लोगों में से एक हम्माल का पैर झुलस गया जिसे इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है।

Read this also: यमराज व कोरोना एक साथ घूम रहे सड़क पर, शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने पर...

दरअसल, मौसम में लगातार हो रहा परिवर्तन भारी पड़ने लगा है। तेज आंधी से खरीदी केंद्र के पास बिजली की लाइन टकरा गई। तार टकराने से निकली चिंगारी ने आग का रुप धारण कर लिया। आग सबसे पहले पास में ही रखें जूट के बरदानी की 200 गाठ में लगी।

Read this also: शौचालय में क्वारंटीन हुए मजदूर परिवार को मिलेगा नया घर, लापरवाह सचिव निलंबित

एकाएक ही हवा के कारण जूट के बारदाना में आग भड़कती गई। देखते ही देखते खरीदी केंद्र का प्रिंटर, लैपटॉप, तौल मशीन भी आग की आगोश में समा गए।

Read this also: Lockdown Special केवल मजदूरों के लिए ही नहीं इनके लिए भी चल रही विशेष ट्रेन, आप भी जानिए

आग भड़कते देख आसपास मौजूद किसान दौड़े हुए आए। कर्मचारी भी पहुंच गए। आग बुझाने के चक्कर में हम्माल जब्बार खान भी झुलस गए। गंभीर रुप से झुलसे जब्बार को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल भेजा गया।

Read this also: किसान ने खरीदी केद्र के पास पेड़ से फंदा लगाने का किया प्रयास

आग की सूचना पर बरेली से फायर बिग्रेड बुलाई गई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तबतक खरीदी केंद्र का सारा सामान जल चुका था। सेवा सहकारी संस्था प्रबंधक भास्कर शर्मा ने बताया कि हम सब वहां मौके पर मौजूद थे। हवा के कारण आग काफी विकराल थी। आग पर काबू पाना संभव नहीं नहीं था। फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया, काफी नुकसान हो चुका है।

Read this also: उच्च शिक्षा हासिल कर नौकरी की बजाय अपनाई किसानी, खेती को फायदे का सौदा बना दिया