scriptसर्दी के 109 दिन बाद फिर 34 पार दिन का पारा, रात में भी गर्मी | The cold disappears at night and heat started in the daytime | Patrika News
अशोकनगर

सर्दी के 109 दिन बाद फिर 34 पार दिन का पारा, रात में भी गर्मी

रात में ठंड गायब और दिन में शुरू हुई गर्मी, मौसम विभाग का अनुमान: 24 फरवरी तक ऐसा ही रहेगा जिले में मौसम, छाए रहेंगे हल्के बादल।

अशोकनगरFeb 22, 2019 / 11:25 am

Arvind jain

news

सर्दी के 109 दिन बाद फिर 34 पार दिन का पारा, रात में भी गर्मी

अशोकनगर. सर्दी के सीजन के 109 दिन बाद जिले में दिन का पारा फिर से 34 पार पहुंच गया। वहीं रात के तापमान भी पिछले तीन महीने के मुकाबले सबसे अधिक रहा। इससे रात के समय ठंडक गायब हो गई और दिन में तेज गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक सर्दी का मौसम अब विदा हो रहा है और 24 फरवरी तक जिले में मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 34.2 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान भी 17.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे पहले चार नबवंर को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया था। 

वहीं 28 नबंवर से जिले में लगातार कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहने के बाद गुरुवार को न्यूनतम तापमान पिछले ढ़ाई महीने में सबसे ज्यादा रहा। फाल्गुन माह की शुरुआत के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। लोगों का मानना है कि अब सर्दी का मौसम खत्म हो चुका है और गर्मी बढ़ेगी। जबकि किसानों का कहना है कि फसलों के लिए तापमान में ठंडक होना जरूरी है।


पश्चिमी मप्र में चक्रवात से छाए बादल-
मौसम विशेषज्ञ उदय सरवटे के मुताबिक ट्रफ लाइन निकली होने से बादल छाए हुए थे और पश्चिमी मप्र में कम दबाव का क्षेत्र होने से चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। इससे हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक 24 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है, क्योंकि 24 फरवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ निकल रहा है। हालांकि इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।

Home / Ashoknagar / सर्दी के 109 दिन बाद फिर 34 पार दिन का पारा, रात में भी गर्मी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो