वाशिंगटन। अमरीका सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एयरस्ट्राइक (Airstrike) का सहयोग मिलने के बाद अफगानिस्तान सुरक्षा बलों ने तालिबान को पीछे धकेलना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गजनी, तखर, कंधार, हेलमंद और बागलान सहित 20 प्रदेशों में लड़ाई जारी है। लड़ाई में तालिबान के साथ कई पाकिस्तानी लड़ाके भी हताहत हुए हैं। इस दौरान पाकिस्तान की पोल खुल गई है। अफगान सेना के हमले में एक पाक का अधिकारी भी मारा गया है। यह दर्शाता है कि पाकिस्तान खुलकर तालिबान का साथ दे रहा है।