28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को कैश प्राइज से लेकर गाय जीतने का मौका, कई देशों में दिए जा रहे आकर्षक ऑफर

कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच कई देशों में लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाने के लिए सरकारें दे रहीं कई आकर्षक ऑफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Jul 2021, 1:45 PM IST

896.jpg

नई दिल्ली। कोरोना ( coronavirus ) के डेल्टा वेरिएंट ( Delta Variant ) के कहर के बीच बचाव के लिए सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन को ही माना जा रहा है। यही वजह है कि हर देश ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन ( Corona Vaccination ) पर जोर दे रहा है। भारत में वैक्सीनेश की रफ्तार को बढ़ाने के लिए लगातार कई कदम उठाए जा रहे हैं।

वहीं कई देशों में लोगों में वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं। कहीं नकद इनाम तो कहीं वैक्सीन लगवाने पर गाय भी दी जा रही है। जानते हैं कुछ ऐसे ही देशों के बारें में जो वैक्सीन लगवाने वालों को दे रहे हैं खास ऑफर।

यह भी पढ़ेंः Corona Vaccination: एक ही इंसान को लगेंगी दो अलग-अलग वैक्‍सीन डोज, सरकार ने दी ट्रायल की मंजूरी

कई देश टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने में जुटे हैं। इसके लिए कोई नकद पैसा दे रहा है तो कोई गाय दे रहा है। साथ ही बीयर, शॉपिंग कूपन, आईसक्रीम जैसी चीजों को लालच दिया जा रहा है। अमरीका समेत कई देशों में इस समय कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के चलते संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में दुनियाभर की सरकारें ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन केंद्र तक लाने के हर तरह की कोशिश कर रही है।

यूएस में पहली खुराक पर साढ़े सात हजार कैश
अमरीका में बढ़ते डेल्टा वेरिएंट के बीच सरकार वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों को करीब 100 डॉलर यानी साढ़े सात हजार कैश दे रही है।

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डी ब्लासियो ने यह पैसे देने की घोषणा की है। वहीं कई राज्यों में एक मिलियन डॉलर की लॉटरी से लेकर मुफ्त लॉटरी से लेकर बीयर, पेस्ट्री जीतने का मौका भी शामिल है।

चीन में फ्री दिए जा रहे अंडे
चीन में भी वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। लोगों को टीका केंद्रों तक लाने के लिए फ्री अंडे दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्टोर कूपन और राशन के सामान पर डिस्काउंट जैसी योजनाएं शामिल है। धीमी शुरुआत के बाद चीन अपने नागरिकों को अब एक दिन में लाखों टीके लगा रहा है।

इस देश में गाय जीतने का मौका
कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच लोगों को वैक्सीन के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए थाईलैंड सरकार भी काफी प्रयास कर रही है। सरकार के प्रयास भी रंग ला रहे हैं और अब लोगों की संख्या केंद्रों पर बढ़ने लगी है। दरअसल थाईलैंड सरकार वैक्सीन लगवाने वालों को गाय जीतने का मौका दे रही है। ऐसे में वैक्सीनेशन सेंटर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक! देश के इस राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन का किया एलान

कैश प्राइज के साथ अन्य पुरस्कार भी
कोरोना का टीका लगवाने के लिए सर्बिया की सरकार ने खास अभियान चलाया है। इसके तहत टीका लगवाने वाले लोगों को लगभग 30 डॉलर नकद दिए जा रहे हैं। यही वहीं इनके अलावा कुछ पुरस्कार भी रखे हैं।