बहुमत से दूर हैं इमरान खान
पाकिस्तान आम चुनावों में एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अभी भी सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत से दूर है और इसे छोटे दलों या निर्दलीय सांसदों के समर्थन की जरूरत है। इससे पहले पार्टी के नेताओं ने कहा था कि उन्हें किसी भी अन्य पार्टी के समर्थन की आवश्यकता नहीं होगी। लेकिन पाकिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को जारी परिणामों से पता चलता है कि सरकार गठन के लिए पार्टी के पास 22 सीटें अभी भी कम है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित परिणामों के मुताबिक, पीटीआई ने 115 सीटें जीती है और बहुमत से 22 सीट दूर है जबकि पीएमएल-एन ने 64 और पीपीपी 43 सीटें जीती हैं।