गावस्कर, सचिन और कपिल को बुला सकते हैं शपत ग्रहण में
खैर बाद में बीबीसी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए अपनी इस गलती के माफी मांगी। बता दें इमरान अपने शपत में गावस्कर, सचिन और कपिल को बुला सकते हैं। इस बात की जानकारी RAW के पूर्व चीफ एएस दुलत ने दी है। दुलत का मानना है कि अगर इमरान का शपथ ग्रहण समारोह होता है तो वे भारत से सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को निमंत्रण दे सकते हैं। ये सभी क्रिकेटर इमरान के दोस्तों में शामिल हैं। हालांकि इस शपथ समारोह के लिए किसी नेता को आमंत्रण मिलेगा, ऐसा संभव नहीं दिख रहा। उल्लेखनीय है कि इमरान खान के पाकिस्तान में चुनाव जीतने के बाद भारतीय पूर्व कप्तान कपिल देव और सुनील गावसकर ने उन्हें बधाई दी थी।