किम और ट्रंप की इस मुलाकात की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं, लेकिन इस बीच अमरीकी अधिकारी इस समस्या का समाधान करने में लगे हुए हैं कि सिंगापुर में उत्तर कोरिया के प्रतिनिधिमंडल का होटल खर्च कौन उठाएगा। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कहा जा रहा है कि दुनिया से अलग-थलग पड़ा कोरिया की अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ी है। उत्तर कोरिया को जरूरत है कि सिंगापुर में फुलर्टन होटल में उनका खर्च कोई अन्य देश उठाए। इस होटल में एक प्रेजिडेंशियल सुइट के दाम प्रतिरात 6,000 डॉलर (करीब 4 लाख रुपये) से ज्यादा हैं। सिंगापुर से उत्तर कोरिया के प्रतिनिधिमंडल का खर्च का भुगतान करने पर विचार कर रहा है।