scriptबांग्लादेश: सिंगापुर जाने वाली विमान को ढाका में कराई गई आपात लैंडिंग | Emergency landing of airlines going to Singapore in Bangladesh | Patrika News
एशिया

बांग्लादेश: सिंगापुर जाने वाली विमान को ढाका में कराई गई आपात लैंडिंग

विमान का पहिया जाम होने के कारण विमान की आपात लैंडिंग कराई गई
बांग्लादेश एयरलाइंस का विमान ढाका से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी

Sep 19, 2019 / 09:10 pm

Anil Kumar

biman-bangladesh-airlines.jpg

ढाका। बांग्लादेश में गुरुवार को अचानक एक विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। हालांकि इसमें किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। विमान में 143 यात्री सवार थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर जाने वाले बांग्लादेश एयरलाइंस के विमान को ढाका हवाईअड्डे पर अपात लैंडिंग कराई गई। ऐसा विमान के पहिए के जाम हो जाने की वजह से हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एयर इंडिया के यात्रियों की कतार, निजी एयरलाइंस के यात्री ले रहे बोर्डिंग पास

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, हवाईअड्डा अधिकारियों ने कहा कि उड़ान बीजी-084 ने सुबह 8.45 बजे गुरुवार को उड़ान भरी। इसमें 143 यात्री सवार थे।

bangladesh_plane_ap.jpeg

जांच के लिए कमेटी गठित

अधिकारी ने कहा कि विमान के उड़ान भरने के मिनटभर बाद पायलटों ने पाया कि बोइंग 737 विमान के पहिए वापस बंद नहीं जा रहे हैं, जिससे उनको आपात लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि यात्रियों को बाद में एक अन्य सिंगापुर को जाने वाली उड़ान में स्थानांतरित किया गया। विमान उड़ान की आपात लैंडिंग की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है।

आपको बता दें कि इस साल फरवरी में बांग्लादेश में एक विमान को हाइजैक करने की कोशिश की गई थी। हालांकि सुरक्षाबलों ने इसे नाकाम कर दिया था।

दुबई: भारतीय महिला ने AC के लिए किया हंगामा, एयरलाइंस ने फ्लाइट से उतारा

विमान को हाइजैक की कोशिश के बाद चटगांव के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। हाइजैकिंग की कोशिश करने वाले एक शख्स ने बंदूक के साथ विमान के कॉकपिट में घुसने की कोशिश भी की थी।

हालांकि सुरक्षाबलों ने बाद में बंदूकधारी को मार दिया था। बांग्लादेश एयरलाइंस का यह विमान राजधानी ढाका से दुबई के लिए जा रहा था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Asia / बांग्लादेश: सिंगापुर जाने वाली विमान को ढाका में कराई गई आपात लैंडिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो