scriptपाकिस्तान और अफगानिस्तान में भीषण बाढ़, 26 लोगों की मौत | Floods in Pakistan and Afghanistan, 26 people killed | Patrika News
एशिया

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भीषण बाढ़, 26 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मूसलाधार बारिश से 6 लोगों की मौत।
पाकिस्तान के कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी।
अफगानिस्तान में बाढ़ के कारण 20 लोगों की मौत।

Mar 04, 2019 / 01:10 pm

Anil Kumar

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, 26 लोगों की मौत

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, 26 लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण 26 लोगों की मौत हो गई। पाक के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश और बर्फवारी होने से छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनभर लोग घायल हो गए। तो वहीं अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लापता हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को यह जानकारी दी है कि प्रांत में मरने वालों में ज्यादातर महिला एवं बच्चे हैं। ये सभी बारिश के कारण ढहे घरों के मलबे में फंसने के बाद या तो बिजली की चपेट में आने के कारण मर गए, जबकि कई घायल हो गए हैं।

अफगान सेना ने मुठभेड़ में 15 तालिबानी लड़ाकों को मार गिराया, कार्रवाई में 6 जवानों की मौत

कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी

बता दें कि पाकिस्तान में बारिश के पानी से शहरों और गावों से गुजरने वाले नालों में बाढ़ आ गई, जिससे इसके रास्ते में आने वाले घर और दुकानें ढह गईं। बाढ़ ने कई सड़क एवं रेल मार्गो को पाट दिया जिससे सड़क और रेल मार्ग बाधित हो गया। साथ ही बाढ़ से कई लोगों के घर ढह गए, जिनके कारण उन्हें खुले आसमान में रुकना पड़ा, वहीं प्रशासन ने प्रांत के कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है। राजकीय इमारतों को आश्रय गृहों में बदलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे बाढ़ पीढ़ित लोग आश्रय पा सकें। प्रांतीय सरकार ने बारिश और बर्फवारी प्रभावित क्षेत्र के निवासियों से भी उनके घरों में असुविधा होने की स्थिति में आश्रय गृहों में रुकने की अपील की है। इस दौरान देश के मौसम विभाग पाकिस्तान मौसम विभाग ने प्रांत में सोमवार को भी बारिश और बर्फवारी होने की संभावना जताई है। आपको बता दें कि अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को भारी बारिश से आई बाढ़ ने घरों को तबाह कर दिया है और कई वाहन बह गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, “प्रांतीय आपदा प्रबंधन समिति ने एक प्रारंभिक बैठक बुलाई है और त्वरित मूल्यांकन करने वाली टीमों को तैनात किया गया है।”

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Asia / पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भीषण बाढ़, 26 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो