scriptजापान में चिलचिलाती गर्मी से 23 की मौत, 12 हजार लोग अस्पताल में भर्ती | Japan: 23 dead due to scorching heat, 12 thousand people hospitalized | Patrika News
एशिया

जापान में चिलचिलाती गर्मी से 23 की मौत, 12 हजार लोग अस्पताल में भर्ती

जापान ओसाका शहर में भीषण गर्मी के कारण 897 लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे
इस साल जापान के पश्चिमी तट पर स्थित निगाटा प्रांत के जोएत्सु शहर का पारा बुधवार को 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया

Aug 15, 2019 / 10:11 am

Anil Kumar

जापान में भीषण गर्मी

टोक्यो। जहां एक ओर दक्षिण एशियाई देशों में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने सैंकडों लोगों की जिन्दगियां छीन लीं, वहीं जापान में भीषण गर्मी का कहर बरपा रही है। जापान में चिलचिलाती गर्मी का ने अबतक 23 लोगों की जान ले ली है।

देश की फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने बुधवार को कहा कि पांच अगस्त से लेकर अभी तक जापान में गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 12,751 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

अमरीका में हीटवेव का कहर: 1500 लाख लोग प्रभावित, चपेट में आने से 6 की मौत

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जापान में भीषण गर्मी ने व्यापक इलाकों को झुलसा दिया है। लोग भीषण गर्मी के चलते विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अब अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है।

अस्पताल पहुंचे लोगों में से 400 को गंभीर लक्षणों के कारण उपचार के लिए कम से कम तीन सप्ताह तक भर्ती रहना पड़ा। इसके अलावा करीब 4,500 मरीजों को कम समय के लिए अस्पताल में उपचार लेना पड़ा।

जापान में भीषण गर्मी

40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तापमान

टोक्यो में गर्मी से संबंधित बीमारियों का इलाज कराने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक 1,465 है। इसके बाद पड़ोस के ही साइतमा क्षेत्र में भी 977 मरीज प्रभावित हैं।

इसके अलावा ओसाका शहर में भीषण गर्मी के कारण 897 लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे कुल लोगों में से लगभग 55 फीसदी की उम्र 65 या इससे अधिक है।

यूरोप में जारी है गर्मी का कहर, अब तक सात लोगों की मौत

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, इस साल जापान के पश्चिमी तट पर स्थित निगाटा प्रांत के जोएत्सु शहर का पारा बुधवार को 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस वर्ष देशभर में कहीं भी दर्ज किया गया अधिक तापमान है।

इसी के साथ निगाटा व संजो शहर में भी तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम एजेंसी ने कहा कि यामागुची प्रांत, टॉटोरी प्रांत और ह्योगो प्रांत के शहरों का पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Asia / जापान में चिलचिलाती गर्मी से 23 की मौत, 12 हजार लोग अस्पताल में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो