scriptLandslide in Malaysia: मरने वालों का आंकड़ा 25 पहुंचा, आठ बच्चे भी शामिल, मलबे से तलाश जारी | Malaysia Landslide: Death Toll Rises To 25, Eight Still Missing | Patrika News
एशिया

Landslide in Malaysia: मरने वालों का आंकड़ा 25 पहुंचा, आठ बच्चे भी शामिल, मलबे से तलाश जारी

मलेशिया में एक अवैध कैंपसाइट में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई। खोज और बचाव दल बुधवार को भी कीचड़ भरे इलाके में तलाशी ले रहे थे।

Dec 21, 2022 / 11:04 am

Amit Purohit

Landslide in Malaysia: मरने वालों का आंकड़ा 25 पहुंचा, आठ बच्चे भी शामिल, मलबे से तलाश जारी

Body of girl recovered as death toll of Malaysia landslide rises to 25.

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के ठीक उत्तर में सेलांगोर (Selangor)राज्य के बटांग काली शहर के पास शुक्रवार को हुए भूस्खलन के बाद आठ लोग अभी भी लापता हैं। अग्निशमन, रेस्क्यू डिपार्टमेंट और पुलिस के नेतृत्व में विभिन्न एजेंसियों के लगभग 680 कर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
आठ बच्चों की भी दर्दनाक मौत
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात को एक युवती का शव बरामद किया गया। स्थानीय पुलिस प्रमुख सुफियान अब्दुल्ला ने कहा कि लड़की की उम्र छह से 10 साल के बीच मानी जा रही है और वह जमीन से पांच मीटर (16 फीट) नीचे मिली थी। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अब्दुल्ला ने बताा कि यह लड़की गुलाबी पैंट और शर्ट पहने हुए थी। इसकी के साथ आठ बच्चों सहित भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 25 तक पहुंच गई है।
अवैध कैंपसाइट, संचालकों पर कानूनी कार्रवाई
अधिकारियों ने कहा कि जब भूस्खलन हुआ, तब 90 से अधिक लोग कैम्पसाइट पर मौजूद थे। इनमें अधिकांश सो रहे थे। 60 से अधिक कैम्पनर को सुरक्षित बचा लिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि फार्म के पास कैंपसाइट चलाने का लाइसेंस नहीं था और इसके संचालकों को कानून तोड़ने के लिए दंडित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

मलेशिया में अचानक भूस्खलन से 16 लोगों की मौत, 100 के मलबे में फंसे होने की आशंका

बिना बारिश हुआ भूस्खलन
मलेशिया में भारी बारिश के बाद भूस्खलन आम बात है, जो साल के अंत में नियमित होती है। हालांकि, आपदा की रात क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज नहीं की गई थी। मार्च में, कुआलालंपुर उपनगर में भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई थी, जिनके घर दब गए थे।
तब मारे गए थे 48 लोग
इस तरह की सबसे घातक घटनाओं में से एक में, 1993 में भारी बारिश के कारण हुए एक बड़े भूस्खलन के कारण राजधानी के बाहर एक 12 मंजिला आवासीय इमारत ढह गई। इसमें 48 लोग मारे गए।

Home / world / Asia / Landslide in Malaysia: मरने वालों का आंकड़ा 25 पहुंचा, आठ बच्चे भी शामिल, मलबे से तलाश जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो