scriptनवाज के भाई ने कहा- भारत में भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई होती है, लेकिन पाक में भ्रष्ट लोग उपदेश देते हैं | PMLN President Shehbaz Sharif saysIndia surpassed us in various field | Patrika News
एशिया

नवाज के भाई ने कहा- भारत में भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई होती है, लेकिन पाक में भ्रष्ट लोग उपदेश देते हैं

नवाज शरीफ के भाई ने पाकिस्तान सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि पाकिस्तान आज भारत से कई क्षेत्रों में पीछे है।

नई दिल्लीJul 12, 2018 / 09:12 pm

Prashant Jha

nawaz brother

नवाज के भाई ने कहा- भारत में भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई होती है, लेकिन पाक में भ्रष्ट लोग उपदेश देते हैं

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने अप्रत्यक्ष रूप से भारत की प्रसन्ना की है। शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान आज कई मामलों में भारत से पिछड़ रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में भारत में कड़ी कार्रवाई होती है। भारत में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और जयललिता जैसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होती है। लेकिन पाकिस्तान में अरबों रुपए का घोटाला करने वाले नेता चुनाव लड़ रहे हैं और लोगों को उपदेश दे रहे हैं। शहबाज शरीफ ने कहा कि आज भारत जी-20 में हिस्सा लेता है तो मेरे दिल में तीर लगते हैं। मोदी वहां जाकर खड़ा होता है और पाकिस्तान तमाशा देखता रहता है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1017397047450882048?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1017398213962158082?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने कहा कि हम बांग्लादेश को सामान समझते थे, वह हमारे हाथ से फिसल गया। श्रीलंका, सिंगापुर, चीन अपने ब्लू प्रिंट पर काम कर रहे हैं और हम पिछड़ते जा रहे हैं। हमने अभी भी सबक नहीं लिया तो अल्लाह ही हमारी मदद करेगा। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है। स्टॉक एक्चेंज का बुरा हाल है। यहां के निवेशक ये सोचकर लंदन और दुबई वापस जा रहे हैं कि 25 जुलाई को होने वाले चुनाव में क्या होगा?”
https://twitter.com/ANI/status/1017396865422319616?ref_src=twsrc%5Etfw
नवाज और उनकी बेटी की होगी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 10 साल की सजा सुनाई गई है। वहीं उनकी बेटी मरियम को सात साल की सजा दी गई है। शुक्रवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उसकी बेटी मरियम नवाज ब्रिटेन से पाकिस्तान वापस लौटेंगे और इस बीच एयरपोर्ट पर ही उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया गया है कि नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम की वापसी के समय लाहौर एयरपोर्ट के एंट्री और एग्जिट पॉइंट को सील कर दिया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नवाज और मरियम को एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर हवाई मार्ग से रावलपिंडी की आदियाला जेल ले जाया जाएगा।
क्या है मामला?

पाकिस्तान की एकाउंटिबिलिटी कोर्ट ने नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। उनकी बेटी मरियम नवाज को 7 साल की सजा और दामाद कैप्टन सफदर को एक साल की सजा दी है। ये सजा लंदन के एवियन फील्ड में 4 फ्लैट के मामले में मिली है। इस फैसले के बाद अब मरियम और सफदर का राजनीतिक भविष्य दांव पर लग गया है। गौरतलब है कि नवाज शरीफ और उनके तीन बच्चों के खिलाफ जवाबदेही अदालत में भ्रष्टाचार के चार मामले चल रहे हैं।

Home / world / Asia / नवाज के भाई ने कहा- भारत में भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई होती है, लेकिन पाक में भ्रष्ट लोग उपदेश देते हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो