नई दिल्लीPublished: Mar 20, 2023 01:18:01 pm
Tanay Mishra
Ma Ying-jeou To Visit China: ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति मा यिंग-जेउ ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। मा यिंग-जेउ अगले हफ्ते कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो पिछले 74 सालों में पहले कभी नहीं हुआ है।
मा यिंग-जेउ (Ma Ying-jeou) ताइवान (Taiwan) के पूर्व राष्ट्रपति हैं। 2008 से 2016 तक मा यिंग-जेउ ताइवान के राष्ट्रपति रह हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा करने का फैसला लिया है जो 74 सालों में पहले कभी नहीं हुआ है। ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति अगले हफ्ते चीन (China) का दौरा करने जा रहे हैं। उनका यह दौरा 27 मार्च से 7 अप्रैल तक होगा। इस दौरान वह चीन के नानजिंग, वुहान, चांग्शा, चोंगकिंग और शंघाई शहरों का दौरा करेंगे। मा यिंग-जेउ के इस चीन दौरे की जानकारी हाल ही में उनके ऑफिस की तरफ से शेयर की गई है।