scriptनेपाल में कंचनजंगा पर्वत पर दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत | Two Indian climbers died near Mount Kanchenjunga in Nepal | Patrika News
एशिया

नेपाल में कंचनजंगा पर्वत पर दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत

नेपाल में हैं दुनिया के कई ऊंचे शिखर
बेहद लोकप्रिय है कंचनजंगा पर्वत पर ट्रैकिंग
हर साल सैकड़ों भारतीय इस पर्वत पर चढ़ाई करने के लिए जाते हैं

May 16, 2019 / 12:38 pm

Siddharth Priyadarshi

mount climbing

काठमांडू। नेपाल में दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा पर अभियान के दौरान दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। उनकी यात्रा को अरेंज करने वाली कंपनी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। पर्वतारोहियों की पहचान 48 वर्षीय बिप्लब बैद्य और 46 वर्षीय कुंतल कनार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात में लगभग 8,000 मीटर (26,246 फीट) की ऊंचाई पर उनकी मौत हो गई थी।

ट्रेड वॉर के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगाई इमरजेंसी, कहा- विदेशी कंपनियों से अमरीका को खतरा

भारतीय पर्वतारोहियों की मौत

पीक प्रमोशन हाइकिंग कंपनी के पासंग शेरपा ने कहा कि बुधवार को 8,586 मीटर (28,169 फीट) की ऊंचाई पर कंचनजंगा मुख्य शिखर पर चढ़ने वाले दो भारतीयों का निधन हो गया। उन्होंने बताया कि बैद्य का निधन रास्ते में ऊंचाई पर सांस की बीमारी के कारण हो गया जबकि चढ़ने के दौरान रक्तचाप बढ़ जाने से कंजर की मौत हो गई। दोनों पूर्वी भारतीय शहर कोलकाता से थे। आपको बता दें कि वसंत की बाद पर्वतारोहण के मौसम के दौरान सैकड़ों पर्वतारोही हिमालय की विभिन्न चोटियों पर जाने के लिएएकत्र होते हैं। माउण्टेयरिंग का यह मौसम मई महीने के अंत में खत्म होता है।


विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

 

Home / world / Asia / नेपाल में कंचनजंगा पर्वत पर दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो