scriptएक हफ्ते में बदल जाएगी इन लोगों की तकदीर, अगले तीस दिन शुक्र इनको देंगे आशीर्वाद | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

एक हफ्ते में बदल जाएगी इन लोगों की तकदीर, अगले तीस दिन शुक्र इनको देंगे आशीर्वाद

shukra rashi parivartan vrishchik सुख समृद्धि प्रदाता शुक्र 25 दिसंबर 2023 को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इसका सभी राशियों के लोगों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शुक्र के इस गोचर से पांच राशियों की तकदीर बदल जाएगी और इसका शुभ असर नए वर्ष 2024 की शुरुआत में यानी जनवरी महीने में भी रहेगी। आइये जानते हैं शुक्र का राशि परिवर्तन किन राशियों के लोगों को शुभ फल देने वाला है..

Dec 19, 2023 / 10:33 pm

Pravin Pandey

shukra_rashi_parivartan.jpg

शुक्र का वृश्चिक राशि में राशि परिवर्तन नए साल में इन लोगों को सकारात्मक फल देगा

कब होगा वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह एक राशि में लगभग 30 से 36 दिनों तक रहते हैं यानी शक्र देव हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं और एक साल में सभी 12 राशियों का चक्र पूरा कर लेते हैं। अब शुक्र 25 दिसंबर 2023 को सुबह 06.33 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

आइये जानते हैं वृश्चिक राशि में शुक्र किन राशियों पर डालेंगे शुभ दृष्टि
वृषभ राशि
आपकी राशि वृषभ है और फ्रीलांसर हैं या नौकरी और व्यापार से जुड़े हैं तो वृश्चिक राशि में पहुंचे शुक्र आपको आशीर्वाद देंगे और यह समय आपके लिए सकारात्मक फल देगा। ऐसे लोग जो व्यापार में साझेदार की तलाश में हैं, वे अपने मकसद में कामयाब होंगे। वृषभ राशि के जिन लोगों को अपने वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, उनके लिए शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर राहत लेकर आएगा। इस समय आपको उन सभी समस्याओं को सुलझाने का अवसर और समय मिलेगा। यह समय वृषभ राशि वाले लोगों के रिश्ते में तालमेल के लिए अच्छा रहेगा जिससे आप दोनों के बीच प्रेम बना रहेगा।
कर्क राशि
आपकी राशि कर्क है तो शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर कर कई तरह के सकारात्मक फल देंगे। इस समय शुक्र कर्क राशि वालों को अत्यधिक रचनात्मक बनाएंगे। ये लोग अपने करीबियों और प्रियजनों के साथ यादगार समय बिताएंगे ताकि आपका रिश्ता उनके साथ मजबूत हो सकेगा। जिन छात्रों का संबंध रचनात्मक क्षेत्रों जैसे डिजाइनिंग, कला या फैशन आदि से है, उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ है। मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ-साथ रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े छात्रों का प्रदर्शन भी शानदार रहेगा।

सिंह राशि
वृश्चिक राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इसलिए 25 दिसंबर से आने वाले तीस दिनों तक शुक्र सिंह राशि वालों को कई तरह के सकारात्मक फल देंगे। इस समय शुक्र को दिग्बल यानी कि दिशाओं का बल प्राप्त होता है। ऐसे में वे इस समय घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे, नया घर, नया वाहन या फिर कोई लग्जरी वस्तु खरीदने की स्थितियां उत्पन्न करेंगे। इस दौरान घर की मरम्मत भी करा सकते हैं। इसके अलावा इस समय फिल्म, थियेटर या ड्रामा आदि से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए शानदार है। इस समय लग्जरी वस्तुओं का व्यापार जैसे ब्यूटी, डेकोर आदि करने वाले लोग शुक्र गोचर का अपार लाभ कमाएंगे। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोग वर्क फ्रॉम होम का विकल्प चुन सकते हैं या फिर अपने पेशेवर जीवन में बदलाव करते हुए कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं।
तुला राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि के लोगों के लिए भी बेहद शुभ है। वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर से आप अपने परिवार के साथ यादगार लम्हें बिताएंगे। हालांकि इस समय ऐसा भी संभव है कि आपको अपने पारिवारिक जीवन में अनिश्चितताओं का सामना करना पड़े। साथ ही यह अवधि तुला राशि के लोगों को अपने परिवार को लेकर हद से ज्यादा पजेसिव बना सकता हैं। शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचरलोगों की रुचि को परिष्कृत करेगा और बैंक-बैलेंस को बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। वहीं शुक्र का गोचर आपकी आय बढ़ाएगा। शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश तुला राशि के लोगों की वाणी में मिठास लाएगा जो लोग सिंगर, डबिंग आर्टिस्ट और कमेंटेटर हैं, उनके लिए यह समय बेहद फलदायी है। वहीं इस समय आप तला-भुना और चिकनी वस्तुओं का सेवन करते हुए दिखाई दे सकते हैं जिससे आपकी सेहत खराब हो सकती है। इस वजह से आपके खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
मकर राशि
आपकी राशि मकर है तो शुक्र का वृश्चिक राशि में राशि परिवर्तन मकर राशि वालों को शुभ फल देगा। इस समय मकर राशि के लोगों के लिए शुक्र पेशेवर जीवन सुखद बनाएंगे। पेशेवर जीवन में की गई मेहनत का फल आपको मिलेगा और आय के प्रवाह में भी बढ़ोतरी होगी। यह सब आपको करियर में किसी तरह के परिवर्तन के साथ प्राप्त होगा। मकर राशि के जो लोग अपने परिवार को बढ़ाना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी होगी। वहीं, इस राशि के माता-पिता पहले से ज्यादा जिम्मेदार बनेंगे और वे अपने बच्चे को सुरक्षित भविष्य देने के लिए काफी निवेश करेंगे। इन लोगों को अपने द्वारा किए गए पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिलेगा। इस दौरान आपकी सभी प्रकार की भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। शुक्र गोचर की अवधि में मकर राशि वालों का ज्यादातर समय दोस्तों और सहकर्मियों के साथ सामाजिक मेलजोल बढ़ाने और पार्टी करने में बीतेगा।

शुक्र का वृश्चिक राशि में परिवर्तन, इस राशि को पहुंचाएगा नुकसान
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर ज्यादा शुभ नहीं है। इस समय मिथुन राशि के लोगों को उधार देने से बचना होगा। साथ ही अपनी दिनचर्या को अनुशासित और निरंतर बनाना होगा। मिथुन राशि वालों को अपना चरित्र उच्च और मजबूत बनाए रखना होगा, वर्ना नाजायज रिश्ते में आ सकते हैं। जिसके चलते आप मुसीबत में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी ऐसे किसी रिश्ते में आने से बचें, वर्ना बदनामी हो सकते हैं और इसका फायदा आपके शत्रुओं द्वारा आपको नुकसान पहुंचाने के लिए उठाया जा सकता है।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / एक हफ्ते में बदल जाएगी इन लोगों की तकदीर, अगले तीस दिन शुक्र इनको देंगे आशीर्वाद

ट्रेंडिंग वीडियो