धर्म/ज्योतिष

जल्द बनेगा शनि का दुर्लभ राजयोग, तीन राशि के लोगों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

Saturn Dhan Yog नए साल 2024 में कर्मफलदाता शनि का दुर्लभ राजयोग बनेगा। धन योग नाम का बेहद शुभ योग लोगों की काया पलटने में सक्षम होता है, कर्मफलदाता शनि की यह शुभ दृष्टि लोगों को रंक से राजा बना सकती है। यह शुभ दृष्टि तीन राशियों के लोगों पर पड़ने वाली है। इससे इनकी किस्मत चमक जाएगी। आमदनी, तरक्की और संपत्ति में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। आइये जानते हैं शनि देव किन राशियों को नए साल में आशीर्वाद देने वाले हैं।

2 min read
Nov 08, 2023
शनि का राजयोग नए साल में बनेगा

नए साल में शनि बनाएंगे राज योग
हर नया साल लोगों के लिए नई अपेक्षाएं और उम्मीदें लेकर आता है। अब दो महीने बाद जब नए साल 2024 की शुरुआत होगी तो नए साल में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन का भी इन पर असर पड़ेगा। शनि अपनी चाल के कारण साल 2024 में धन योग बनाने जा रहे हैं। यह राज योग विशेष राशियों के लोगों की आमदनी और संपत्ति में भारी वृद्धि करेगा। शनिदेव की कृपा से तीन राशियों के लोगों की व्यवसाय और करियर में हर मनोकामना पूरी होगी।


मकर राशि
शनि की राशि मकर के लोगों को धन राजयोग का बड़ा फायदा होने वाला है। इस समय मकर राशि के लोगों से निवेश में बड़ा फायदा कमाने का अवसर आएगा। यह समय संपत्ति और अन्य माध्यमों से अधिक धन लाभ प्राप्त करने का अच्छा अवसर दिलाएगा। यदि आप मकर राशि के व्यापारी हैं तो इस समय आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा और आपने जो भी योजनाएं बनाई हुईं हैं, वे सफल होंगी। साल 2024 में शनि के धन योग बनाने पर मकर राशि वालों का फंसा धन भी वापस मिल जाएगा। इसी के साथ आपको अपनी नौकरी बदलने का मौका मिलेगा। इस समय छोटी मोटी चिंता को छोड़कर आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।


वृषभ राशि
ज्योतिषियों के अनुसार साल 2024 में कर्मफलदाता शनि वृषभ राशि के कर्म भाव में गोचर करेंगे, जहां वृषभ राशि वालों के लिए धन राजयोग बनेगा। इसके चलते वृषभ राशि के लोगों को निवेश से अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही आपके अधिकतर फैसलों का अच्छा परिणाम मिलेगा। यह समय वृषभ राशि के बेरोजगार लोगों के लिए भी अनुकूल है, इस समय आपको मनपसंद नौकरी पाने में सफलता मिलेगी। 2024 में शनि के धन योग बनाने से आप उत्साह से भरे रहेंगे और अधिक लाभ कमाने पर ध्यान देंगे। इस समय वृष राशि के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी किस्मत बदलने से आपके रूके काम भी जल्द ही पूरे हो जाएंगे।

कुंभ राशि
शनि साल 2024 में कुंभ राशि वालों के लिए धन योग के साथ शश राजयोग भी बनाएंगे। धन योग के कारण कुंभ राशि वालों से रूठी खुशियां उनके जीवन में फिर लौट आएंगी तो शश राजयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा और आप निवेश से जुड़े जो भी निर्णय लेंगे वे सफल होंगे। इस समय आपको अधिक मुनाफा होगा और बचत को बढ़ाने में भी सफल होंगे। इस समय कुंभ राशि के लोग अदालती मामलों में राहत पाएंगे। शनि 2024 में धन योग बनाकर पेशेवर लोगों की आय स्तर बढ़ाएंगे।

Updated on:
08 Nov 2023 06:39 pm
Published on:
08 Nov 2023 06:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर