scriptस्टॉक मार्केट में निवेश से खुलेगा किस्मत का ताला, कर्क राशि वालों पर होगी रुपयों की बरसात | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

स्टॉक मार्केट में निवेश से खुलेगा किस्मत का ताला, कर्क राशि वालों पर होगी रुपयों की बरसात

Rashi Parivartn: फरवरी में बुध ग्रह ने 1 फरवरी को राशि परिवर्तन किया है, जबकि मंगल, शुक्र और सूर्य का राशि परिवर्तन होना है। वहीं इसी महीने शनि अस्त होंगे। इन सभी का सभी राशियों पर असर पड़ेगा, चंद्रमा की राशि कर्क भी इससे प्रभावित होगी। यह प्रभाव सकारात्मक है या नकारात्मक, जानने के लिए पढ़ें मासिक कर्क राशिफल फरवरी 2024..

Feb 01, 2024 / 06:44 pm

Pravin Pandey

karkrashifebruary.jpg

कर्क राशि वालों को शेयर मार्केट से होगा लाभ

स्टॉक मार्केट में लाभ ही लाभ
आपकी राशि कर्क है तो फरवरी में चार ग्रहों का राशि बदलना और शनि का अस्त होना कर्क राशि वालों के लिए बेहद फायदेमंद है। फरवरी के तीसरे सप्ताह के बाद कर्क राशि वालों को स्टॉक ट्रेडिंग से अच्छा लाभ मिलेगा। फरवरी में कर्क राशि वालों का करियर भी शानदार रहेगा। जूनियर सहयोगियों से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में कुछ विदेशी प्रोजेक्ट में काम का मौका मिलेगा, प्रतिभा निखरेगी। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में कर्क राशि वालों को विशेष धन लाभ होगा। हालांकि खर्च भी बढ़ेंगे।

संबंधों में आ सकती है कड़वाहट
कर्क राशि वालों के लिए 13 फरवरी का समय महत्वपूर्ण है। सूर्य के राशि बदलने के बाद कर्क राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। इस समय प्रेम जीवन में भी अनुकूलता आएगी, किसी बात को लेकर चल रहा तनाव खत्म होगा, मन की दुविधाएं खत्म होंगी। आत्मविश्वास मजबूत होगा। पिता से मन की बात कहें, परिवार का सहयोग मिलेगा। इस समय वैवाहिक संबंध में कड़वाहट आ सकती है, लेकिन क्रोध करने से बचें। संपत्ति को लेकर कोई डील करनी है तो सावधान रहें।

कार्यक्षेत्र में बढ़ सकते हैं शत्रु
फरवरी में ग्रहों की स्थितियों में बदलाव कर्क राशि वालों के लिए कुछ मुश्किल भी लाएगा। इस समय कार्यक्षेत्र में विरोधी बढ़ सकते हैं। दूसरे सप्ताह में आपको पिता की चिन्ता हो सकती है। अनावश्यक कार्यों का बोझ भी बढ़ सकता है। इस महीने आपको आराम अवश्य करना चाहिए। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। पेट की समस्या भी परेशान कर सकती है।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / स्टॉक मार्केट में निवेश से खुलेगा किस्मत का ताला, कर्क राशि वालों पर होगी रुपयों की बरसात

ट्रेंडिंग वीडियो