30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस कंपनी ने आज तक नहीं बनाई एक भी SUV, फिर भी दुनियाभर में है इसकी धाक! जानिए Ferrari से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें

लग्ज़री कार कंपनी Ferrari से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिन्हें लोग सामान्य तौर पर नहीं जानते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 10 दिलचस्प बातें, Ferrari के बारे में।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Dec 2021, 7:06 PM IST

ferrari_296_gtb.jpg

Ferrari

इटली की लग्ज़री कार निर्माता कंपनी फेरारी (Ferrari) इटली की ही नहीं, पूरी दुनियाभर में सबसे बड़े और शानदार कार ब्रांड्स में से एक है। इसे स्टाइल और स्टेटस का सिंबल भी माना जाता है। बहुत से लोग नहीं जानते, पर फेरारी दुनिया की कुछ ऐसी कंपनियों में से है जिसने आज तक कभी भी एक SUV कार नहीं बनाई है, और यह कहना भी गलत नहीं होगा कि, इस बात की पूरी संभावना है कि फेरारी की तरफ से कभी भी एक एसयूवी कार देखने को नहीं मिलेगी।

कंपनी के कॉम्पीटीशन में अन्य कंपनियां लेम्बोर्गिनी (Lamborghini), मासेराती (Maserati), पोर्श (Porsche), बेंटले (Bentley) ने जहां एसयूवी मार्केट में कदम रख दिया है, पर फिर भी फेरारी पिछले 70 सालों से सिर्फ 'रेसिंग कार' फॉर्मेट से ही जुड़ी रही है। एसयूवी की तरह ही फेरारी के कभी भी फोर डोर सेडान नहीं बनाने की भी पूरी संभावना है, जिसका काम कंपनी के कॉरपोरेट पार्टनर्स मासेराती और उनके क्वाट्रोपोर्टे / घिबली को दिया गया है। इसी तरह फेरारी के बारे में कई ऐसी दिलचस्प बातें हैं, जो आमतौर पर लोगों को नहीं पता होती।


आइए जानते है फेरारी के बारे में ऐसी ही 10 दिलचस्प बातें।

1. अपनी इच्छा के अनुसार कस्टमाइज़ेशन

फेरारी के बारे में बहुत लोग यह बात नहीं जानते कि ग्राहक फेरारी के किसी भी एलिमेंट/पार्ट को अपनी इच्छा के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं। कंपनी के 'टेलर मेड' प्रोग्राम के अनुसार ग्राहक कार के हर कॉम्पोनेन्ट को अपनी इच्छा से कार में लगवा सकते हैं। इसमें कार के एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक सभी शामिल है। यह काम इटली के मारानेलो में फेरारी फैक्ट्री में होता है।

2. पहले विश्व युद्ध के पायलट से प्रेरित है फेरारी का लोगो

फेरारी का दौड़ते घोड़े के लोगो की प्रेरणा पहले विश्व युद्ध में इटली के एक पायलट फ्रांसेस्को बाराका से मिली थी, जिसकी 1918 में एक कार्रवाई के दौरान मृत्यु हो गई थी। 1923 में एंज़ो फेरारी ने फ्रांसेस्को बाराका के माता-पिता काउंट और काउंटेस बाराका से मुलाकात की। उन्होंने एंज़ो फेरारी को अपनी कार के लोगो के लिए उनके दिवंगत बेटे के 'प्रॉसिंग हॉर्स' का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया, जिसे एंज़ो फेरारी ने स्वीकार किया। बाद में कंपनी ने एंज़ो के गृहनगर मोडेना के सम्मान में अपनी कार के लोगो में एक पीले रंग की ढाल भी शामिल की। इस तरह कंपनी को अपना लोगो मिला।

3. फेरारी में हिस्सेदारी

बहुत से लोग नहीं जानते, पर फेरारी अब एक फैमिली बेस्ड कंपनी नहीं है। 1969 में एंज़ो फेरारी ने अपनी कंपनी का 50% हिस्सा इटली की ही दूसरी वाहन निर्माता Fiat Group को बेच दिया था। उसके बाद 1988 में उनकी मृत्यु से ठीक पहले एंज़ो फेरारी और उनके बेटे पिएरो फेरारी ने कंपनी के और शेयर भी बेच दिए थे। आज की तारीख में फेरारी फैमिली के पास कंपनी के सिर्फ 10% ही शेयर हैं।

यह भी पढ़ें - इन कारों की पावर के आगे सभी फेल, इस साल देश में लॉन्च हुई ये 5 दमदार गाड़ियां

4. शुरुआती दौर में प्रोडक्शन

शुरुआती दौर में पहली फेरारी 125 S के लॉन्च होने के बाद कंपनी ने बड़े लेवल पर इसका प्रोडक्शन शुरू नहीं किया था। 1947 में सिर्फ दो फेरारी 125 S का ही प्रोडक्शन किया गया था। हालांकि कंपनी ने कुछ सालों बाद इन दोनों गाड़ियों को नष्ट कर दिया था। इसके कुछ सालों बाद कंपनी ने अपनी गाडियों का बड़े लेवल पर प्रोडक्शन करना शुरू किया।

5. खुद का रेस ट्रैक

फेरारी इकलौती ऐसी कार ऑटोमोबाइल कंपनी है जिसके पास टेस्टिंग के लिए अपना खुद का रेस ट्रैक है।


6. स्ट्रीट कार प्रोडक्शन

शुरुआती समय में फेरारी का लक्ष्य सिर्फ रेसिंग कार बनाना था। पर समय के साथ कंपनी ने अपने इस प्लान को बदला और स्ट्रीट कार बनाना भी शुरू कर दिया।

7. रेसिंग रिकॉर्ड

फेरारी ने शुरुआत रेसिंग कार के साथ ही की थी। इससे कंपनी का रेसिंग के लिए दीवानापन झलकता है। फेरारी के ड्राइवर्स अब तक 5,000 से भी ज़्यादा प्रोफेशनल रेस जीत चुके हैं।

यह भी पढ़ें - न हाथ, न पैर, फिर भी नहीं मानी हार! इस शख्स के जज़्बे को आनंद महिंद्रा ने भी किया सलाम

8.फेरारी थीम पार्क

फेरारी दुनिया में इकलौती ऐसी कार कंपनी है जिसका खुद का थीम पार्क है। संयुक्त अरब अमीरात के आबू धाबी में फेरारी का एक बड़ा और शानदार थीम पार्क है, जिसे देखने दुनियाभर से लोग आते हैं।

9. मर्चेंडाइस बिज़नेस

बहुत से लोग सोचते हैं कि फेरारी सिर्फ कार बनाने और रेसिंग में ही शामिल है, पर ऐसा नहीं है। फेरारी का बड़ा मर्चेंडाइस बिज़नेस है, जिसमें कपड़े, जुटे, कैप, चश्मे और कई आइटम आते हैं। इनसे कंपनी को ज़बरदस्त फायदा होता है।

10. दूसरे विश्व युद्ध से टली शुरुआत

बहुत से लोग नहीं जानते, पर फेरारी की शुरुआत दूसरे विश्व युद्ध की वजह से कुछ समय के लिए टल गई थी। दूसरे विश्व युद्ध के बाद कंपनी ने ज़ोरदार शुरुआत की।