scriptन हाथ, न पैर, फिर भी नहीं मानी हार! इस शख्स के जज़्बे को आनंद महिंद्रा ने भी किया सलाम | Anand Mahindra offers job to a man with no limbs | Patrika News
ऑटोमोबाइल

न हाथ, न पैर, फिर भी नहीं मानी हार! इस शख्स के जज़्बे को आनंद महिंद्रा ने भी किया सलाम

दिल्ली का एक दिव्यांग शख्स, जिसके हाथ और पैर दोनों नहीं हैं, इसके बावजूद बिना हिम्मत हारे दिल्ली की सड़कों पर मॉडिफाइड रिक्शा चला रहा है। उसके इस जज़्बे को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर करते हुए सलाम किया है। साथ ही आनंद ने इस शख्स को जॉब भी ऑफर किया है।

नई दिल्लीDec 28, 2021 / 09:52 am

Tanay Mishra

anand_mahindra_offers_job_to_man_with_no_limbs.jpg

Anand Mahindra offers job to a man with no limbs

नई दिल्ली। ऐसा कहा जाता है कि कि अगर जज़्बा और हौसला हो, तो इंसान कुछ भी कर सकता है। ऐसा ही एक वाक्या हाल ही में सामने आया है। बात दिल्ली के एक दिव्यांग शख्स की है, जिसके हाथ और पैर दोनों नहीं हैं। इसके बावजूद उसके चेहरे पर निराशा नहीं, बल्कि एक जीवंत मुस्कान है। अपने हालातों का यह शख्स पूरे जज़्बे के साथ सामना करते हुए दिल्ली की सड़कों पर मॉडिफाइड रिक्शा चला रहा है। इस दिव्यांग शख्स के मॉडिफाइड रिक्शे में हैंडल, हेडलैम्प, साइड में स्विच, एक्सीलेटर और ब्रेक भी लगे हुए हैं। अब इस शख्स का रिक्शा चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इस शख्स के जज़्बे और हौसले को सलाम किया है।


आनंद महिंद्रा ने किया जॉब ऑफर


आनंद महिंद्रा ने दिल्ली के इस दिव्यांग शख्स का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और इस शख्स के जज़्बे और हौसले को सलाम किया है। इतना ही नहीं, आनंद महिंद्रा ने इस शख्स के मुश्किल हालातों के सामने हार न मानकर उनका डटकर सामना करने के स्वभाव से प्रभावित होकर इसे को महिंद्रा लॉजिस्टिक में लास्ट माइल डिलीवरी के लिए बिज़नेस एसोसिएट का जॉब भी ऑफर किया है। अब तक आनंद महिंद्रा के ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को करीब 4 लाख बार देखा जा चुका है। साथ ही इस शख्स की ज़िंदादिली के इस वीडियो पर अब तक करीब हज़ार रीट्वीट्स, करीब हज़ार लाइक्स और 350 से ज़्यादा कोट्स मिल चुके हैं।

https://twitter.com/Mahindralog_MLL?ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें – EV सेगमेंट में Mahindra का बड़ा दांव! 300 करोड़ का निवेश और लॉन्च करेगा 6 नए इलेक्ट्रिक वाहन

हौसले के दम पर पिछले 5 साल से चला रहा है रिक्शा

वीडियो में दिख रहा दिव्यांग शख्स किसी के सवालों का मुस्कुराते हुए जवाब दे रहा है। साथ ही यह भी बता रहा है कि उसने अपने मॉडिफाइड रिक्शा में स्कूटर का इंजन लगाया है। साथ ही इसमें हैंडल, हेडलैम्प, साइड में स्विच (जिसे दबाने से रिक्शा स्टार्ट हो जाता है), एक्सीलेटर और ब्रेक भी लगे हुए हैं। हाथ नहीं होने के बावजूद भी यह शख्स बड़ी ही आसानी से रिक्शा के हैंडल को मोड़कर, एक्सीलेटर देकर और ब्रेक लगाकर भी दिखा रहा है। इस शख्स ने यह भी बताया कि हाथ और पैर नहीं होने के बावजूद वह 5 सालों से इस रिक्शा को चला रहा है। इस दिव्यांग शख्स के हौसले और ज़िंदादिली को देखकर वीडियो बना रहे शख्स ने उसके बिना हाथ पैर के भी काम करने के जज़्बे की तारीफ करते हुए उसे कुछ पैसे भी दिए।

यह भी पढ़ें – Mahindra Thar 5-Door: 5 पॉइंट्स में समझें इस दमदार गाड़ी के बारे में

परिवार की देखभाल के लिए चलाता है रिक्शा

इस शख्स ने बताया कि उसके घर में पत्नी, 2 छोटे बच्चे और बूढ़े पिताजी हैं। यह शख्स अपने परिवार की देखभाल और खर्च उठाने के लिए इस मॉडिफाइड रिक्शा को चलाता है।

Home / Automobile / न हाथ, न पैर, फिर भी नहीं मानी हार! इस शख्स के जज़्बे को आनंद महिंद्रा ने भी किया सलाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो