scriptइलेक्ट्रिक व्हीकल्स की केयर के लिए रखें इन बातों का ध्यान, परेशानी नहीं भटकेगी आस-पास | How to take care of electric vehicles, know easy tips to avoid trouble | Patrika News
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की केयर के लिए रखें इन बातों का ध्यान, परेशानी नहीं भटकेगी आस-पास

Electric Vehicles Care Tips: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पिछले दो साल में देश में पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। पर दूसरे व्हीकल्स की ही तरह इन्हें भी केयर की ज़रूरत पड़ती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की केयर के लिए कुछ आसान टिप्स को फॉलो किया जा सकता है।

Mar 18, 2023 / 01:31 pm

Tanay Mishra

electric_cars.jpg

Electric Cars

भारत समेत दुनिया के कई देशों में पिछले दो साल में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicles) की पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। पेट्रोल-डीज़ल की ऊँची कीमतों का फायदा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को मिला है और इनका मार्केट तेज़ी से बढ़ा है। चार्जिंग कॉस्ट कम होनेऔर पॉल्यूशन भी कम होने की वजह से भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को काफी पसंद किया जाता है। पर दूसरे व्हीकल्स की ही तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को भी केयर की ज़रूरत पड़ती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सही कंडीशन बनाए रखने के लिए इनकी सही केयर करना ज़रूरी है। हालांकि कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की केयर की जा सकती है।

रखें इन बातों का ध्यान

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सही केयर के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। आइए उन पर नज़र डालते हैं।

1. 80-20 फॉर्मूला करें फॉलो

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सबसे अहम पार्ट उनकी बैट्री होती है। इन्हें चार्ज करने में सावधानी की ज़रूरत होती है क्योंकि इनका मामला संवेदनशील होता है। ऐसे में इन्हें चार्ज करते समय 80-20 फॉर्मूला फॉलो करना चाहिए। 80-20 फॉर्मूला इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की चार्जिंग से जुड़ा अहम फॉर्मूला होता है। इसके अनुसार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैट्री को 80% तक ही चार्ज करना चाहिए और 20% से कम होने पर ही चार्जिंग पर लगाना चाहिए।

ola_s1_electric_scooters_1.jpg


यह भी पढ़ें

CNG कार के भी हैं नुकसान, खरीदने से पहले जानना है ज़रूरी



2. फास्ट चार्जर या अलग-अलग चार्जर्स का न करें इस्तेमाल

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैट्री को चार्ज करने के लिए हमेशा सही और एक ही चार्जर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इससे बैट्री पर ज़्यादा प्रेशर पड़ता है।

3. भूलकर भी न करें ओवरचार्जिंग

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैट्री को भूलकर भी ओवरचार्ज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इनकी बैट्री पर प्रेशर तो पड़ता है ही, साथ ही ये ओवरहीटेड भी हो जाती हैं। इससे इनमें आग लगने की रिस्क रहती है। इसलिए ऐसा करने से हमेशा बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें

Maruti Suzuki Brezza हुई CNG अवतार में लॉन्च, 25.51 किलोमीटर का मिलेगा माइलेज और कीमत होगी इतनी

Home / Automobile / Electric Vehicles / इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की केयर के लिए रखें इन बातों का ध्यान, परेशानी नहीं भटकेगी आस-पास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो