scriptकेवल 1 लाख रुपये देकर घर लायें नई Tata Punch, जानिये 3 और 5 साल के लिए कितनी जायेगी EMI | Tata Punch Pay 1 lakh and take home this SUV with 3 and 5 years EMI | Patrika News
ऑटोमोबाइल

केवल 1 लाख रुपये देकर घर लायें नई Tata Punch, जानिये 3 और 5 साल के लिए कितनी जायेगी EMI

अगर आप Tata Punch का बेस मॉडल खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको इसकी EMI और लोन अमाउंट के बारे में जानकारी दे रहे हैं

Jul 26, 2022 / 02:25 pm

Bani Kalra

tata_punch_emi.jpg

Tata Punch

सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Tata Punch इस समय काफी पॉपुलर गाड़ी है, इसके बेस मॉडल पर 6 महीने तक की वेटिंग चल रही है। 6 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली यह गाड़ी इस समय देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल हो चुकी है। ऐसे में आप भी अगर इन दिनों टाटा पंच खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें कि इसके बेस मॉडल Tata Punch Pure के बारे में जानकारी दे रहे हैं और यह भी बता रहे हैं की इसकी EMI और लोन अमाउंट कितना पड़ेगा।

Tata Punch पर Loan और EMI ऑफर्स

Punch के बेस मॉडल ‘PURE’ की एक्स-शो रूम कीमत 5,92,900 रुपये है और इसकी ऑन रोड कीमत 6.52 लाख रुपये है। अगर आप एक लाख रुपये डाउनपेमेंट देते हैं तो आपका लोन अमाउंट 5.52 लाख रुपये बनता है। और अगर 7.90% रेट ऑफ़ इंटरेस्ट के हिसाब से EMI कैलकुलेट करें तो 3 साल के लिए हर महीने आपको 17,274 (EMI) रुपये देने होंगे, और यदि आप 5 साल के लिए लों लेते हैं तो आपको हर महीने 11,166 रुपये (EMI) देनी होगी। यह एक अनुमानित कैलकुलेशन है, फाइनल EMI और रेट ऑफ़ इंटरेस्ट आपके PAN कार्स और सिविल स्कोर पर बेस्ड होगा, इसलिए ज्यादा जानकारी के लिए कंपनी के शो रूम से संपर्क करें। EMI और लोन के बारे में यहां जो जानकारी दी गई है वो SAB Motors (Tata Motors ) डीलरशिप, लाजपतनगर से बातचीत के आधार पर है।

 

Hindi News/ Automobile / केवल 1 लाख रुपये देकर घर लायें नई Tata Punch, जानिये 3 और 5 साल के लिए कितनी जायेगी EMI

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो