scriptअयोध्याः ऑक्सीजन प्लांट के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने दिए 55 लाख रुपए | Ayodhya ram mandir trust gives rs 55 lacks for oxygen plant | Patrika News
अयोध्या

अयोध्याः ऑक्सीजन प्लांट के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने दिए 55 लाख रुपए

Oxygen plant in ayodhya. अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen plant) लगाया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट ने 55 लाख रुपए की सहयोग राशि दी है।

अयोध्याApr 22, 2021 / 07:12 pm

Abhishek Gupta

Ram Mandir Trust

Ram Mandir Trust

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क.

अयोध्या. कोरोना (Coronavirus in ayodhya) के कारण ऑक्सीजन (Oxygen) की मांग बढ़ गई है। रामनगरी अयोध्या की भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। यह देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Sriram janmbhoomi teerth kshetra trust) मदद के लिए आगे आया है। अयोध्या के मेडिकल कॉलेज (Ayodhya medical college) में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट ने 55 लाख रुपए की सहयोग राशि दी है। साथ ही स्थानीय विधायक ने 55 लाख रुपए व सांसद ने एक करोड़ नौ लाख रुपए की धनराशि दी है।
ये भी पढ़ें- कोरोनाः यूपी में फिर टूटा रिकॉर्ड, 34,379 हुए संक्रमित, 195 की मौत, सीएम ने दिए यह निर्देश

राम नगरी अयोध्या में कोरोनावायरस की संक्रमण बढ़ रहा है। वर्तमान में यहां लगभग 2000 से अधिक एक्टिव केस हैं। संक्रमण के कारण मरीजों में ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है। इस कारण ऑक्सीजन की सप्लाई वर्तमान में बढ़ती मांग की पूर्ति नहीं कर पा रही है। परिणाम स्वरूप मरीज दम तोड़ रहे हैं। यह देख श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गाजियाबाद के झिलमिल कंपनी को अयोध्या के दशरथ मेडिकल कालेज में 2 प्लांट स्थापित करने के लिए पहली किश्त के रूप में करीब 55 लाख रुपये भेज दिए हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक मानव और जन कल्याण के लिए ट्रस्ट द्वारा यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज की आवश्यकता ऑक्सीजन है। अयोध्या जनपद के सभी प्रमुख अस्पतालों में अब ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- मरीज करता रहा गया इंतजार, रास्ते में एंबुलेंस हो गई हाइजैक, फिर न ये बचा न ही वो

अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने भी श्री राम हॉस्पिटल, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम (मॉडल नंबर MOSS-450 CAPICITY 45LMP) लगाएं जाने के लिए 1 करोड़ नौ लाख 98 हजार 400 रुपये दिए हैं। जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

Home / Ayodhya / अयोध्याः ऑक्सीजन प्लांट के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने दिए 55 लाख रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो