scriptसोने का मुकुट, खादी की पोशाक पहनकर जब प्रकट हुए रामलला | Ayodhya Ram Navami Ram New clothes Golden crown Maurya Congratulations | Patrika News
अयोध्या

सोने का मुकुट, खादी की पोशाक पहनकर जब प्रकट हुए रामलला

Ayodhya Ram Navami : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहाकि घर पर रहकर प्रभु की स्तुति करें

अयोध्याApr 21, 2021 / 02:12 pm

Mahendra Pratap

राम नवमी पर रामलला को पहनाया गया सोने का मुकुट और नए वस्त्र

राम नवमी पर रामलला को पहनाया गया सोने का मुकुट और नए वस्त्र

अयोध्या. Ayodhya Ram Navami : श्रीराम नवमी के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में श्रीरामलला सहित सभी विग्रह को वैदिक मंत्रोंचारण की गूंज के बीच नई पोशाक पहनाई गई। और रामलला सहित चारों भाईयों को सोने का मुकुट पहनाया गया। इसके बाद छप्पन भोग लगाया गया। वस्त्र उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सोने का मुकुट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से भेंट किया गया। वैसे कोरोना संकट के चलते अयोध्या में रामनवमी पर्व सादगी से मनाया जा रहा है। भगवान राम के जन्म उत्सव का उल्लास देखने को नही मिल रहा।
अयोध्या के सभी मंदिरों के कपाट बंद, सादगी से मनाई जाएगी रामनवमी

रामनवमी के मौके पर बुधवार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संदेश में कहाकि, वर्तमान संकट शीघ्र समाप्त होगा और राम भक्त प्रभु के चरणों में पुनः दर्शनार्थ उपस्थित होंगे। संकटों की काली छाया अधिक दिनों तक नही रहने वाली है। इस पर समाज की विजय सुनिश्चित है। डिप्टी सीएम ने कहाकि, आज के दिन हम सभी अपने निवास स्थान पर रहकर प्रभु की स्तुति करें और सम्पूर्ण विश्व के स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं करें।

Home / Ayodhya / सोने का मुकुट, खादी की पोशाक पहनकर जब प्रकट हुए रामलला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो