31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या के सभी मंदिरों के कपाट बंद, सादगी से मनाई जाएगी रामनवमी

Ramnavi celebration in Ayodhya इस बार फिर भी रामनवमी (Ramnavmi) सादगी के साथ मनाई जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 20 Apr 2021, 3:44 PM IST

Hanuman gadi

Hanuman gadi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

अयोध्या. Ramnavi celebration in Ayodhya इस बार फिर भी रामनवमी (Ramnavmi) सादगी के साथ मनाई जाएगी। भक्त रामनगरी अयोध्या में मंदिरों (Ram Mandir) में दर्शन पूजन नहीं कर पाएंगे। कोरोना के कहर को देखते हुए राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Janmbhoomi) समेत अयोध्या के सभी बड़े मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। इनमें राम जन्मभूमि मंदिर, कनक भवन, नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी समेत सभी प्रमुख मंदिर शामिल हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी एक प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें दर्शनार्थियों के राम मंदिर दर्शन पर रोक लगाए जाने की जानकारी दे दी गई है। नोट में कहा गया है कि संत-महंत हों या प्रशासनिक अधिकारी, सभी अयोध्या आने की बजाए अपने-अपने घरों में पूजा-पाठ करेंगे।

ये भी पढ़ें- अयोध्या प्रवेश पूर्व श्रीराम की जीवनी के दर्शन कर लेंगे श्रद्धालु, सज रहीं बाईपास की दीवारें

संत समिति के अध्यक्ष कन्हैया दास कोरोना पॉजिटिव-

संत समिति के अध्यक्ष कन्हैया दास व रंग महल के महंत राम शरण दास भी कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार अयोध्या के साधु-संतों और व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सामंजस्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कारण संत-महंत, भक्तों से दर्शन के लिए अयोध्या ना आने की सलाह दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Covid Alert : राम जन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रोक ट्रस्ट ने लिया निर्णय

रविवार व गुुरुवार बंद रहेंगी दुकानें-

साथ ही ऐलान किया गया है कि अब अयोध्या में स्थानीय अवकाश गुरुवार व रविवार को रहेगा। इन दो दिन दुकानें बंद रहेंगी, जिसमें सैनेटाइजर का छिड़काव होगा। वहीं शाम 7 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाएगा। दूसरी तरफ फैजाबाद दीवानी न्यायालय में भी जनपद न्यायाधीश और उनके अधीनस्थ न्यायालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। इसी तरह मजिस्ट्रेट स्तरीय न्यायालय के भी कार्यों को समय में परिवर्तन किया गया है।